{"_id":"58f3bcd14f1c1b1774470d6b","slug":"591-candidates-enrolled-in-the-uptu-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू परीक्षा में शामिल हुए 591 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीयू परीक्षा में शामिल हुए 591 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ (यूपीटीयू) की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा एसएस कॉलेज केंद्र पर दो पालियाें में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में प्रथम पाली में 560 और द्वितीय पाली में 31 परीक्षार्थी शामिल हुए।
प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली में 618 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 58 अनुपस्थि रहे। इस तरह सुबह की पाली में कुल 560 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में आर्किटेक्ट के 47 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें परीक्षा में 31 शामिल हुए। परीक्षा की खासबात यह रही कि दोनाें पालियों में सभी परीक्षार्थियाें की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन और फोटोग्राफी कराकर की गई। पर्यवेक्षक के रूप में एसआरएमएस कॉलेज बरेली के प्रोफेसर विनोद शर्मा और एमआईटी कॉलेज मुरादाबाद के प्रोफेसर अंकुर बंसल परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे। परीक्षा की व्यवस्था में डॉ. रामनिवास गुप्ता, एसपी डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी, सुधांशु गुप्ता, हिमांशु मिश्रा आदि का योगदान रहा।