फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मेगा ब्लॉक से पांच घंटे ठप रहीं अप लाइन की ट्रेनें

मेगा ब्लॉक से पांच घंटे ठप रहीं अप लाइन की ट्रेनें

Mon, 15 Apr 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक से पांच घंटे ठप रहीं अप लाइन की ट्रेनें
शाहजहांपुर। अप लाइन पर रविवार को ट्रेनों के पहिए थम गए। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत रोजा जंक्शन से नजीबाबाद तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक मेगा ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। दो दर्जन से ज्यादा मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशन के यार्ड में खड़ी रहीं। ब्लॉक से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब सोमवार को डाउन लाइन पर गाजियाबाद से आलमनगर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेल ट्रैफिक के लिहाज से मुरादाबाद रेल मंडल काफी व्यस्त है। इसमें भी दिल्ली-लखनऊ मेल लाइन पर सवारी और मालगाड़ियों का ट्रैफिक पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। अप और डाउन लाइन पर एक सप्ताह से मेंटीनेंस, स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। इसके चलते बार-बार मेगा ब्लॉक लेने हो रहे हैं। रेलवे ने इससे पहले अप लाइन पर छह और सात अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया था। इसके बाद आठ अप्रैल को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक रहा। तीन दिन मेगा ब्लॉक के बावजूद रेल मंडल में रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में रविवार को अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर काम पूरे किए गए। ब्लॉक के दौरान सियालदह एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली पैसेंजर, अवध-असम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, जननायक, गंगा-सतलज एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि सोमवार को डाउन लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है। मेगा ब्लॉक के संबंध में यात्रियों को विभिन्न माध्यम के जरिए पहले से सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को अप लाइन पर ब्लॉक
रोजा से बरेली कैंट सुबह 11:05 से शाम 04:05 बजे तक
बरेली कैंट से बरेली दोपहर 12:40 से शाम 5:30 बजे तक
बरेली से रामपुर सेक्शन सुबह 11.30 से शाम 4:00 बजे तक
रामपुर से मुरादाबाद सेक्शन 12:20 से शाम 5:20 बजे तक
मुरादाबाद से मोअज्जमपुर सुबह 8:55 से शाम 4:20 बजे तक
मोज्जमपुर से नजीबाबाद सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक

सोमवार को डाउन लाइन पर रहेगा ब्लॉक
गाजियाबाद से मुरादाबाद सुबह 7:10 से 12:15 बजे तक
मुरादाबाद से शाहजहांपुर सुबह 9:10 से 2:10 बजे तक
शाहजहांपुर से आलमनगर सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक
आलमनगर से लखनऊ सुबह 11:30 से 4:30 बजे तक

जननायक का रूट बदला, सीतापुर पैसेंजर रोजा से वापस
रोजा। मेगा ब्लॉक के दौरान रविवार को एक बार फिर से शाहजहांपुर-सीतापुर-गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से निरस्त कर वापस कर दिया गया। इसके साथ ही डाउन जननायक एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया। सीतापुर होते हुए लखनऊ जाने वाली इस ट्रेन को रोजा से सीधे लखनऊ की ओर रवाना किया गया। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रहे मेगा ब्लॉक से ज्यादातर ट्रेनों का टाइम टेबल गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियालदह, प्रयाग-बरेली शाहजहांपुर में रोकी गईं
शाहजहांपुर। मेगा ब्लॉक के दौरान अप सियालदह एक्सप्रेस और प्रयाग-बरेली पैसेंजर को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। इसी तरह रोजा, बनथरा, तिलहर स्टेशनों पर भी ट्रेनों को रोका गया। सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से शाम छह बजे शाहजहांपुर पहुंची। ट्रेन यहां 40 मिनट खड़ी रही। प्रयाग-बरेली पैसेंजर करीब सात घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। इसे भी स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस रहीं निरस्त
शाहजहांपुर। वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग के काम के चलते निरस्त की गईं करीब दो दर्जन ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला रविवार को शुरू हो गया। रविवार को अप पंजाब मेल और हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहीं। दो दर्जन ट्रेनें 24 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

त्रिवेणी, जनता एक्सप्रेस आज रहेंगी निरस्त
शाहजहांपुर। अप त्रिवेणी और जनता एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहेंगी। दोनों ट्रेन का निरस्तीकरण वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग के काम के चलते किया गया है। 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों पर यह शाहजहांपुर होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन दो दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों ने रिजर्वेशन रिफंड कराना शुरू कर दिया है। हालांकि, समर स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

अगले 10 दिन अप-डाउन सफर होगा मुश्किल भरा
शाहजहांपुर। वाराणसी रेल सेक्शन में इंटर लॉकिंग के काम के चलते अप-डाउन लाइन पर ट्रेनों का यातायात प्रभावित रहेगा। दोनों लाइन पर करीब दो दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में 14 से 24 अप्रैल तक निरस्त किया गया है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनके यात्री रिजर्वेशन रिफंड कराने में लगे हुए हैं।


इंटर लॉकिंग के चलते निरस्त रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर नाम निरस्तीकरण
13005 पंजाब मेल 14 से 22 अप्रैल
13049 हावड़ा-अमृतसर मेल 14 से 22 अप्रैल
14265 जनता एक्सप्रेस 15 से 23 अप्रैल
14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 से 23 अप्रैल
24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 से 23 अप्रैल
14523 हरिहर एक्सप्रेस 18 से 22 अप्रैल
14511 नौचंदी एक्सप्रेस 17 से 23 अप्रैल
14512 नौचंदी एक्सप्रेस 18 से 22 अप्रैल
12327 उपासना एक्सप्रेस 16 से 19 अप्रैल
12328 उपासना एक्सप्रेस 17 से 20 अप्रैल
14307 बरेली प्रयाग पैसेंजर 18 से 24 अप्रैल
14224 हरिहर एक्सप्रेस 18 से 20 अप्रैल
22355 पाटलीपुत्र चंडीगढ़ 17 से 21 अप्रैल
22356 चंडीगढ़ पाटलीपुत्र 18 से 22 अप्रैल

रविवार को अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। सोमवार को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। संरक्षा और सुरक्षा के लिए ट्रैक मेंटिनेंस जरूरी है। यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- एके सिंघल, डीआरएम-मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed