{"_id":"5c4f4e7ebdec223c5d7e2ac4","slug":"51548701310-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पलटी, मुरादाबाद के दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पलटी, मुरादाबाद के दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार पलटी, मुरादाबाद के दो लोग घायल
रोजा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर रविवार रात गुर्री चौकी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मुरादाबाद के थाना कटघर के गाड़ीखाना निवासी 52 वर्षीय राजदीपक शर्मा व थाना मझोला के बुद्ध विहार निवासी 35 वर्षीय दिनेश श्रीवास्तव कार से रविवार रात लखनऊ की ओर से लौट रहे थे। करीब 11 बजे कार जैसे ही हाईवे पर गुर्री चौकी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने जैसे-तैसे कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। ब्यूरो
----
ट्रक चालक को पुलिस ने भेजा जेल
कांट (शाहजहांपुर)। जमौर गांव के पास रविवार दोपहर टेंपो को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव कटरी सतारा निवासी रजनीश को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस घटना में टाडा पर्वतपुर निवासी 62 वर्षीय रामवती पत्नी बृजलाल की हादसे में मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। ब्यूरो