फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   14 गैरहाजिर संविदा कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

14 गैरहाजिर संविदा कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 01 Jan 2019 11:11 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
14 गैरहाजिर संविदा कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
शाहजहांपुर/कलान/पुवायां/तिलहर। तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों की बेरुखी मंगलवार को फिर उजागर हो गई। पुवायां में नए साल के पहले तहसील दिवस में तमाम शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन कई विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से किसी भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। उधर, कलान में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अमृत त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग में संविदा आधार पर नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों की हाजिरी चेक कराई तो 14 कर्मचारी गैरहाजिर पाए। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिवसीय वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न विभागों से जुड़ीं 115 शिकायतों की सुनवाई कर तीन प्रकरण तत्काल निस्तारित कराए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें मिलने पर सीएचसी स्टाफ के बारे में मालूमात की तो पता लगा कि संविदा के 23 कर्मचारियों में केवल नौ उपस्थित पाए। उन्होंने सीएमओ डॉ. आरपी रावत को गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोककर उनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी पर नियुक्त एएनएम गुड्डी सागर की शिकायतें मिलने पर उन्हें मुख्यालय से संबद्ध करने निर्देश दिए। ग्रामीणों से मिले फीडबैक के आधार पर डीएम त्रिपाठी ने आपूर्ति कार्यालय में बैठे दलाल को पकड़वाकर थाने भिजवा दिया। इसी मौके पर विक्रमपुर गांव की महिला से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा ने एसओ हरेंद्र तोमर को एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार के निर्देश दिए। इधर, सदर तहसील में एसडीएम रामजी मिश्रा ने विभिन्न विभागों की 28 शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

पुवायां में नए वर्ष के पहले दिन तहसील सभागार में एसडीएम सत्यप्रिय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस बेहद फीका रहा। कई अधिकारी समाधान दिवस में आए ही नहीं। इससे फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। हालांकि, समाधान दिवस में 87 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन एक भी प्रकरण निस्तारित नहीं हुआ। अफसरों की बेरुखी का आलम यह रहा कि सर्किल के किसी भी थाना, कोतवाली से प्रभारी ने पहुंचने की जरूरत नहीं समझी और अपने मातहत दरोगाओं को भेज दिया। एसडीएम ने कहा कि गैर हाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर में एसडीएम मोइन उल इस्लाम को 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed