फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वेलकम टू स्वच्छता सर्वेक्षण से करें नए साल की शुरूआत

वेलकम टू स्वच्छता सर्वेक्षण से करें नए साल की शुरूआत

Mon, 31 Dec 2018 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
वेलकम टू स्वच्छता सर्वेक्षण से करें नए साल की शुरूआत
वेलकम टू स्वच्छता सर्वेक्षण से करें नए साल की शुरूआत
विज्ञापन


शाहजहांपुर। नए साल की शुरूआत वेलकम टू स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के साथ होगी। सोमवार को विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला में डीएम अमृत त्रिपाठी ने महानगर के सभी 44 वार्डों में एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी की बतौर नोडल अधिकारी स्वच्छता ड्यूटी लगाई है। अफसरों को सचेत भी किया है कि चार जनवरी को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम स्वच्छता का जायजा लेने शाहजहांपुर पहुंच सकती है। अभी से जुट जाएं। जहां भी गंदगी है वहां सफाई कराएं। स्वच्छता सर्वेक्षण में महानगर को पहले स्तर पर लाने के लिए कोई कोर कसर बाकी न रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 एक जनवरी से शुरू हो रहा है। सर्वेक्षण के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और स्वच्छ भारत मिशन की टीम को महानगर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेना है। यह टीम ही स्वच्छता के मामले में महानगर के रैंकिंग तय करेगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह अपने-अपने वार्डों को नियमित भ्रमण करें। जहां भी गंदगी है वहां सफाई कराएं। सफाई कर्मचारी, ई-रिक्शा चलाने वाले ड्राइवर, सफाई नायक, जेई, सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी आपस में एक दूसरे के मोबाइल नंबर अपने पास रखें। केंद्रीय टीम के सर्वेक्षण में शहर साफ-सुथरा मिलने पर महानगर को अच्छी रैंकिंग मिलेगी। इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक करें। जहां भी अतिक्रमण है या रोड किनारे बालू-बजरी पड़ी है उसे साफ कराएं। बैठक में सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डीडीओ विनोद त्रिपाठी, डीपीआरओ अरविंद कुमार, डीपीओ ज्योति शाक्य शादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed