फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत

सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:17 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत
पुवायां। रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर आए किसान की ट्रैक्टर के नीचे कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शव को धर्मकांटे पर रखकर तौल बंद करा दी। मिल के जीएम और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

गॉव बगड़ेर निवासी 38 वर्षीय महेंद्र रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल आया था। शाम को ट्रैक्टर लाइन में लगाकर उसके नीचे सो गया। बताया जाता है कि इस दौरान किसी ने उसी का ट्रैक्टर स्टार्ट करके आगे बढ़ा दिया। इससे उसके नीचे आने से महेंद्र की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चलाने बाला मौके से भाग निकला। जानकारी पाकर गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने शव को उठाकर धर्मकांटे पर रख दिया, इससे गन्ने की तौल बंद हो गई। जानकारी पाकर मिल के जीएम कमल रस्तोगी और कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने कार्रवाई की बात करते हुए शव को ले जाने से मना कर दिया। देर रात तक पुलिस और मिल प्रबंधन के अधिकारी परिजनों को मनाने का प्रयास कर रहे थे। घटना स्थल पर मृतक की पत्नी संजू देवी, पुत्र 13 वर्षीय मोहित, 10 वर्षीय पुत्री रागिनी, सात वर्षीय पुत्र अमित, पांच वर्षीय पुत्री रोहिणी और दो वर्षीय पुत्री दीपमाला, भाई मोती का रो रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


तौल नहीं होने से बंद हुई पेराई
सहकारी चीनी मिल के यार्ड में गन्ना किसान की मौत के बाद लोगों ने गेट के पास धर्मकांटे पर मृतक का शव रख दिया। जिससे गन्ने की तौल बंद हो गई। इस दौरान जितना गन्ना चैन के पास था तब तक पेराई कार्य चलता रहा, लेकिन गन्ना समाप्त होने पर जीएम ने पेराई कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से बात की जा रही है। मृतक के छोटे छोटे बच्चे हैं। जो मदद हो सकती है हर संभव की जाएगी। ट्रैक्टर चलाने वाले का नाम भी पता कराया जा रहा है।
कमल रस्तोगी जीएम किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां

परिजनों को समझाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। ट्रैक्टर से उसके मालिक की पहचान की जाएगी और कार्यवाई होगी।
जसबीर सिंह कोतवाली प्रभारी पुवायां

बवाल की आशंका में पहुंची तीन थानों की फोर्स
गन्ना किसान की मौत पर बवाल की आशंका में बंडा, खुटार और सिंधौली का पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुलवा लिया गया। मृतक किसान के परिवार के लोग मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed