{"_id":"5c1f8cc7bdec2256ee323688","slug":"51545571527-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से गई आलू किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से गई आलू किसान की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से आलू किसान की मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद-कटरा स्टेट हाईवे पर शनिवार रात बरूआरी गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में आलू किसान की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल को नगरिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना कांट क्षेत्र के गांव बमरोली 40 वर्षीय राधेश्याम सिंह गांव के ही सुरेश कुमार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से आलू बेचने शनिवार को जलालाबाद मंडी गए थे। जहां आलू बेचने के बाद दोनों यह दोनों घर को चल दिए ट्रैक्टर सुरेश चला रहा था। राधेश्याम ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। रात करीब 9:30 बजे जब ट्रैक्टर बरुआरी गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात चौपहिया वाहन से बचने को सुरेश ने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे पटरी पर उतारा और अगले ही पल उसे फिर से हाईवे पर चढ़ाने का प्रयास किया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए। घटना के बाद पास में ही ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर आ गए और होमगार्ड रामसरन आ गए। इन लोगों ने ट्रैक्टर सीधा करके उसके नीचे से सुरेश को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने राधेश्याम के दबे होने की बात बताई, जब फिर उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल सुरेश को नगरिया अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटों में आकाश उर्फ बृजेश 18 वर्ष, अभिषेक पांच वर्ष और दो बेटियों में साधना 14 वर्ष, शालिनी आठ वर्ष हैं। राधेश्याम दो भाइयों बलराम और घनश्याम में सबसे छोटा था।