{"_id":"5b9120a7867a557eb715b865","slug":"51536237735-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिवार में शामिल हुए 466 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिवार में शामिल हुए 466 शिक्षक
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 08, 09, 10 में
बेसिक शिक्षा परिवार में शामिल हुए 466 शिक्षक
डायट में भारी गहमागहमी के बीच बीएसए ने बंटवाए नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षक दिवस का तोहफा 466 नवीन शिक्षकों के रूप में मिला है। इनके नियुक्ति पत्र बीएसए और डायट प्राचार्य की उपस्थिति मेें बांटे गए। नियुक्ति पत्र पाकर युवक-युवतियों के चेहरे खिल उठे।
नवीन नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र बांटने का निर्णय लिया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार बीएसए राकेश कुमार ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नियुक्ति पत्र बंटवाने के लिए आठ काउंटर लगवाए, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। नियुक्ति पत्र हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। खासतौर पर महिलाओं के साथ उनके अभिभावक उपस्थित थे। किस काउंटर पर किसे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, इसके लिए भी अलग-अलग काउंटर नंबर सहित सूचियां चस्पा की गई थीं। अपना काउंटर जानने के लिए सभी उत्साहित नजर आए।
सुविधा के लिए महिलाओं और पुरुषों की कतारें सभी काउंटर पर अलग-अलग लगवाई गईं थीं, जिससे सभी सुविधाजनक ढंग से अपना आदेश हासिल कर सकें। हालांकि दिन में बारिश हो जाने से डायट परिसर में काफी कीचड़ हो गयी थी । परिसर की जमीन कच्ची होने के कारण फिसलन भी खूब रही, लेकिन इसकी परवाह किए बिना सभी अपनी नौकरी का आदेश हासिल करने के लिए उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
26 अभ्यर्थियों के रोके गए नियुक्ति आदेश
बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 492 नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन 26 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र विभिन्न कारणों से रोक लिए गए हैं। इन अभ्यर्थियों के फार्म और शैक्षिक प्रमाण पत्रों में कुछ न कुछ कमियां रह गई थीं। इन कमियों की जांच पड़ताल कर और दूर कराकर ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से कुछ मायूसी भी दिखी।
106 शिक्षामित्रों से लिए गए भारांक प्रमाण पत्र
औपचारिकताएं पूरी कर शिक्षामित्र से शिक्षक बने 106 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र भी लटक गए। बीएसए ने बताया कि इन शिक्षामित्रों को अनुभव के आधार पर भारांक का लाभ मिलना है, लेकिन उन्होंने इसके लिए प्रमाण पत्र जमा नहीं किए हैं। प्रमाण पत्र जमा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल को अलग काउंटर पर बैठाया गया। बीएसए ने बताया कि जो शिक्षामित्र प्रमाण पत्र जमा करेंगे, उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
फोटो- 11 में
महिलाओं ने फोन पर घरवालों संग बांटी खुशी
नियुक्ति पत्र हासिल करने वाली तमाम युवतियां खुशी से चहक रहीं थीं। नियुक्ति पत्र मिलते ही उन्होंने सबसे पहले मोबाइल से घरवालों को सूचना देना जरूरी समझा और अपनी खुशी को साझा किया। इन लोगों का कहना था कि चाहें आंधी-पानी, तूफान ही क्यों न आ जाए, शुक्रवार को ही वह स्कूल में कार्यभार ग्रहण करेंगी। आखिर इस दिन के लिए कब से प्रतीक्षा कर रहे थे। कई युवतियां अपने अभिभावकों के साथ बार-बार नियुक्ति आदेश देखकर गदगद हो रहीं थीं। वह आपस में भी एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां बांटती दिखीं।