फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गंगा-रामगंगा से बढ़ा बाढ़ का कहर, बैराजों से नहीं थमी पानी की निकासी

गंगा-रामगंगा से बढ़ा बाढ़ का कहर, बैराजों से नहीं थमी पानी की निकासी

Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गंगा-रामगंगा से बढ़ा बाढ़ का कहर, बैराजों से नहीं थमी पानी की निकासी
गंगा-रामगंगा से बढ़ा बाढ़ का कहर, बैराजों से नहीं थमी पानी की निकासी
विज्ञापन

0 नदियों का जल स्तर बढने से कटरी क्षेत्र के तटवर्ती गांवों का बुरा हाल
फोटो 36,37,38,39,40 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नरौरा समेत अन्य बैराजों से निकले 2.40 लाख क्यूसेक पानी से जलालाबाद और कलान तहसील में गंगा-रामगंगा की कटरी में बस करीब चार दर्जन गांवों पर बाढ़ का कहर बढ़ गया है। भैंसार बांध पर गंगा दस सेमी बढ़कर 143.10 मीटर पर पहुंच गई है। रामगंगा का जल स्तर बढने से परौर और मिर्जापुर क्षेत्र के गांवों पर संकट बढ़ गया है। इधर, गर्रा के जल स्तर में 30 सेमी कमी के साथ ही तिलहर के खुदागंज ब्लॉक से लेकर सदर तहसील के ददरौल और भावलखेड़ा ब्लॉक के तटवर्ती गांवों में भूमि कटान तेज हो गया है।
0000000000000000000000000000000000
परौर क्षेत्र के पशुओं में बढ़ीं बीमारियां, चारे का संकट
परौर। क्षेत्र में रामगंगा ने कटान व बाढ़ से भारी तबाही मचा रखी है। बाढ़ का पानी नदी पार पूरी कटरी में फैलने के कारण पशुओं के चरने वाली घास गलकर खराब हो चुकी है। इसी घास के खाने से पशुओं में विभिन्न रोग फैल रहे हैं। जिससे परौर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में जानवरों का बीमार होना आम बात हो गई है। यही हाल परौर के पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों का अभाव है। जन स्वास्थ्य की देखभाल भी नहीं हो पा रही है क्योंकि पीएचसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सहारे चल रहा है और वहां दवाएं भी नहीं है।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000000
अतरी निजामपुर में बाढ़पीड़ितों से मिले एडीएम
मिर्जापुर। क्षेत्र के बाढग़्रस्त गांवों में डीएम अमृत त्रिपाठी के भ्रमण के बाद बाढ़ से चौतरफा घिरे ग्राम आजादनगर और बीघापुर के लोगों की मदद में राजस्वकर्मी जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को एडीएम अंबरीष कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम चंद्र प्रकाश सरोज और तहसीलदार रामऔतार के साथ रामगंगा की बाढ़ से जलमग्र ग्राम अतरी निजामपुर का दौरा किया और प्रभावित ग्रामीणों से गहरी सहानुभूति व्यक्त कर हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ से खुद को सुरक्षित रखने के लिए स्कूल या किसी अन्य ऊंचे स्थान पर समय व्यतीत की सलाह दी। इस मौके पर गांव के रजाहसन, हरिपाल, इबरार, सिराजुद्दीन, हसन अली, राधेश्याम आदि ने एडीएम को बताया कि गांव से बाहर जाने वाले एकमात्र रास्ते को दबंगों ने ब्लेड वाले तार लगाकर बंद कर दिया है। एडीएम ने एसडीएम सरोज को तार हटवाकर रास्ता समतल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000000
एसडीएम से आजादनगर के बाशिंदों ने मांगा राशन
गंगा की बाढ़ से घिरे आजादनगर के लगभग 100 परिवारों में से मात्र 35 परिवारों को कोटेदार द्वारा सरकारी दर पर केरोसिन और राशन वितरण किये जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम प्रधान फारूख अली और समाजसेवी रिजवान अहमद ने ग्रामीणों की नाराजगी से एसडीएम सीपी सरोज को अवगत कराया। एसडीएम ने पीड़ितों को शीघ्र सरकारी मदद मुहैया करवाये जाने का आश्वासन दिया। बाढ़ से क्षेत्र की अधिकांश खरीफ फसलें डूबकर नष्ट हो गईं और मकान गिर जाने से दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं।
0000000000000000000000000000000000
भाकियू नेताओं ने सुना पीड़ितों का दुखदर्द
मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह और तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को ग्राम पहरुआ, मौजमपुर और जरीनपुर का भ्रमण कर बाढ़ का जायजा लिया। पीड़ितों ने भाकियू नेताओं को बताया कि उन्हें अभी तक राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला। बाद मेें जिला अध्यक्ष ने डीएम से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद दिलाने की अपील की। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा, बृजेश यादव, ओमपाल सिंह, जगदीश वर्मा, रामकिशोर, बालकराम, राजवीर आदि मौजूद रहे।

0000000000000000000000000000000000
बारिश में मकान गिरे
मदनापुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई मकान गिर गए जिसमें निवासी रमेश सिंह, उधमपाल, बीरेश के मकान बारिश में जलभराव के कारण धराशाई हो गए। रमेश के मकान की दीवार अर्जुन के मकान की दीवार पर गिरी जिससे अर्जुन के मकान की दीवार भी क्षति ग्रस्त हो गई मकान में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। इन लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed