फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन
अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। समय से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित अनुदेशकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर मानदेय की मांग की।
प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ के जिला मंत्री मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पहुंचे अनुदेशकों ने प्रदर्शन कर बीएसए को ज्ञापन दिया। शोएब ने बीएसए राकेश कुुुुुुमार को बताया कि शासन से मानदेय आए हुए 30 दिन हो चुके हैं, लेकिन रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी अनुदेशकों को मानदेय नहीं दिया गया। इससे उनमें रोष व्याप्त है। शोएब ने आरोप लगाया कि सभी अनुदेशक महीने की 20 तारीख तक उपस्थिति प्रपत्र बीआरसी कार्यालय में जमा कर देतें है, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थिति प्रमाणित समय से बीएसए कार्यालय नहीं भेजते। ज्ञापन के माध्यम से अनुदेशकों ने समय से मानदेय दिलाने की व्यवस्था किए जाने की मांग बीएसए से की। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में विपिन अग्निहोत्री, संजीव कुमार, रवि वर्मा, मनोज सुमन, आदित्य, कमलकांत आदि शामिल रहे। ब्यूरो

00000000000000000000000000000
भूख हड़ताल जारी
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के बैनर तले भीख नहीं भागीदारी, देश की हर ईंट में चाहिए हिस्सेदारी नारे के तहत चलाई जा रही भूख हड़ताल मंगलवार को भी अलग-अलग स्थानों पर जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठने वालों और समर्थन करने वालों में रवि वर्मा, अरविंद सिंह टाइगर, भंते चंद्र रतन, ओमप्रकाश गौतम, लालाराम, दिलीप गौतम आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed