फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुत्री से नाराज महिला शारदा नहर में कूदी

पुत्री से नाराज महिला शारदा नहर में कूदी

Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुत्री से नाराज महिला शारदा नहर में कूदी
पुत्री से नाराज महिला शारदा नहर में कूदी
विज्ञापन

लोगों ने बचाकर परिवार वालों को किया सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। पुत्री से नाराज होकर एक महिला ने गांव मकसूदापुर में पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को नहर से निकाल कर बचा लिया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को घर ले गए।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव घनश्यामपुर निवासी नीलकंठ की पत्नी श्यामवती का रविवार को अपनी पुत्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज श्यामवती घर से अकेले ही चल दी और गांव मकसूदापुर आकर पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख पुल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने भी नहर में कूद कर महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

गांव कुआंटांडा निवासी राजेश वर्मा मकसूदापुर बाजार स्थित दुकान पर जा रहा था। पुल पर भीड़ लगी और महिला को डूबता देख उसने नहर में छलांग लगा दी और श्यामवती को बाहर निकाल लिया। महिला ने लोगों को नहर में कूदने की वजह की जानकारी दी और अपना पता बताया। सूचना पाकर महिला के परिवार के लोग भी मौके पर आ पहुंचे और महिला को समझा बुझाकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed