{"_id":"5b6dde704f1c1ba0328b4681","slug":"51533927024-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक छोड़कर भागा मालगाड़ी, पांच घंटे तक खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक छोड़कर भागा मालगाड़ी, पांच घंटे तक खड़ी रही
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक छोड़कर भागा मालगाड़ी, पांच घंटे तक खड़ी रही
बबराला से सीतापुर खाद लेकर जा रही थी स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के बीच घंटों फंसा रहा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बबराला से खाद लेकर सीतापुर जा रही मालगाड़ी को शाहजहांपुर स्टेशन पर पायलट छोड़कर भाग गया। मालगाड़ी करीब पांच घंटे तक यहां खड़ी रही। मालगाड़ी में ड्यूटी पर तैनात पायलट पूर्वोत्तर रेलवे का था। शाहजहांपुर स्टेशन उत्तर रेलवे के अधीन आता है। ऐसे में रेल की दो डिवीजन के बीच मामला उलझा रहा। करीब पांच घंटे के बाद मालगाड़ी को यहां से रवाना किया जा सका।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खाद से भरी मालगाड़ी शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। इसको यहां स्टॉप दिया गया। कुछ देर के बाद सिग्नल दिया गया, लेकिन मालगाड़ी नहीं चली। बाद में पता लगा कि चालक की ड्यूटी का समय पूरा हो गया था। ऐसे में वह मालगाड़ी छोड़कर चला गया है। मालगाड़ी खड़ी होने की वजह से लाइन नंबर एक भी ठप हो गई। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बाद में रोजा जंक्शन से दूसरे पायलट को बुलाया गया। करीब 12:20 बजे मालगाड़ी को यहां से आगे के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी के चालक के संबंध में रिपोर्ट उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल भेजी जाएगी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक करीब मालगाड़ी खड़ी रहने से करीब पांच घंटे तक एक नंबर लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। रेलगाडिय़ों को लाइन नंबर दो और तीन से पास किया गया।