फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आयुष योग सेंटर का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

आयुष योग सेंटर का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

Sat, 14 Apr 2018 07:40 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
आयुष योग सेंटर का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
आयुष योग सेंटर का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

मंत्री, विधायक रोशन ने घुटना, कमर दर्द दूर करने को चलाई साइकिल
फोटो-16
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल में आयुष योग वेलनेस सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री व विधायक रोशन लाल ने घुटना व कमर दर्द दूर करने वाली साइकिल चलाई। उन्होंने योग प्रशिक्षक ऋषि पांडेय को जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर योग सेंटर का बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश दिए, ताकि सेंटर के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके।

मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग विधि कराई जाए। इससे शरीर के आधे से ज्यादा रोग खुद दूर हो जाएंगे। जिला अधिकारी ने अमृत त्रिपाठी ने योग प्रशिक्षक को निर्देश दिए कि एक रोस्टर बनाकर रजिस्टर बनाएं और उसमें योग करने आने वाले व्यक्तियों के नाम अंकित किए जाएं। उन्होंने कहा कि योग के लिए सुबह आठ बजे से दो बजे तक का समय रखें और योग सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं। इससे जनमानस को योग सेंटर की जानकारी हो सके। इस मौके पर एसपी केबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रामजी मिश्रा, सीएमओ डॉ.आरपी रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed