{"_id":"5ac777454f1c1bcb618b5ac3","slug":"51523021637-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप में 48 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप में 48 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब कब्जाने पर 48 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
तहसीलदार की तहरीर पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
तालाबों पर कब्जा करने के आरोप में तहसीलदार ने 48 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसीलदार विजय शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि खुटार सहित आसपास के गांवों के 48 लोगों ने गांव खरगपुर परगना खुटार के कई गाटाओं में स्थित तालाब की श्रेणी (6) 1 और गांव नरायनपुर विक्रमपुर के तालाब पर कब्जा कर मकान और दुकानें बना ली हैं। इस कारण सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी है।
तहसीलदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खुटार कसबा निवासी मानवेंद्र सिंह, राजवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, रामपाल, अरविंद कुमार, हरिश्चंद्र, अशोक सिंह, उदयराज सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनंगपाल सिंह, गुड्डू, विनय, श्रवण, श्याम, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, अशोक कुमार, मोहन वर्मा, किरन गुप्ता, मिलन वर्मा, गुरचरन सिंह, रामकृपाल मिश्र, सुरेंद्र कुमार, मोहित तिवारी, वीरेंद्र मिश्र, रामलड़ैते, कृपाशंकर, मुन्ना, रियासत, रासिद, यूनुस, राजकुमार गुप्ता, पिंटू, कौशल, ब्रजेश कुमार, रामप्रसाद, ढाकनलाल, आजाद, रियासत, राधेश्याम, सूर्यप्रकाश गुप्ता, गोकुल प्रसाद, हरिप्रकाश, दिनेश मिश्रा, हरीराम गुप्ता, कमलेश गुप्ता और गांव रौतापुर कलां निवासी रमेश के खिलाफ धारा 441, 447 आईपीसी और 2/3 लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और भी तालाबों पर कब्जा, दर्ज होगी रिपोर्ट
खुटार। राजस्व विभाग की टीम नगर पंचायत की सीमा में अन्य तालाबों की पैमाइश में जुटी है। नगर के सात तालाबों में लगभग सभी की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान आदि बना लिए गए हैं। पैमाइश के बाद अभी कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की आशंका है। अवैध कब्जेदारों की संख्या दो सौ से अधिक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
00
खुटार में लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर तालाब की प्रकृति को परिवर्तित करने का काम किया है और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। पैमाइश कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
- विजय शर्मा, तहसीलदार, पुवायां