{"_id":"5abfbe574f1c1bba618b4b72","slug":"51522515543-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, सवारों ने कूद कर बचायी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, सवारों ने कूद कर बचायी जान
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा।
चलती कार में अचानक आग लगने पर उसके चालक समेत दो लोगों ने कूद कर जान बचायी। बाद में कार पेड़ से टकराने के बाद रुक गई। लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
निगोही के गांव खेड़ा निवासी विमल श्रीवास्तव एक मोबाइल कंपनी के टॉवर के इंजीनियर अभिषेक कुमार को लेकर गांव उदरा में लगे मोबाइल टावर पर आए थे। वापस बंडा की ओर जाते वक्त गांव मुड़िया छावन मोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया। कार चला रहे विमल श्रीवास्तव और उस पर सवार अभिषेक ने चलती कार से कूद कर जान बचाई। इसके बाद अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादस के बाद आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और कार में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
उधर, गांव मकसूदापुर निवासी लालाराम के गन्ने के खेत में शनिवार को अचानक आग लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।