{"_id":"5abfbe514f1c1bbc618b4b8e","slug":"51522515537-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित काम निपटाने में जुटे सरकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित काम निपटाने में जुटे सरकारी कर्मचारी
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर।
वित्तीय वर्ष 2017-18 के अंतिम दिन शनिवार को लंबित सरकारी काम निपटाने की विभिन्न विभागों में दिन भर होड़ लगी रही। हनुमान जयंती के अवकाश के बावजूद कलक्ट्रेट और विकास भवन के कई कार्यालयों में विकास और निर्माण से जुड़ी फाइलों समेत अन्य अभिलेखों का लेखा-जोखा दुरुस्त करने में कर्मचारी सुबह से लेकर दिन ढले तक जुटे रहे। बैंक शाखाओं में दिन ढलने के बाद तक वहां का स्टाफ क्लोजिंग में जुटा रहा और कोषागार में भी कर्मचारी पेंशनरों समेत सरकारी कर्मचारियों के देयकों संबंधी बिल सूचीबद्ध करते रहे।
डीएम अमृत त्रिपाठी ने भावलखेड़ा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को दस अप्रैल तक ओडीएफ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए थे। साथ ही वित्त वर्ष की समाप्ति तक शौचालयों को स्वीकृत धनराशि का उपभोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थेे। इन निर्देशों के अनुपालन मेें शौचालयों का स्थलीय सत्यापन करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट कंप्यूटर पर अपलोड कराने के लिए विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय केे वार रूम में खासी गहमागहमी रही। द्वितीय तल के ग्रामीण अभियंत्रण सेेवा विभाग (आरईएस दफ्तर) में विभागीय अवर अभियंताओं में क्षेत्र भ्रमण की आख्याएं रजिस्टर पर दर्ज कराने की होड़ लगी रही।
आरईएस के अधिशासी अभियंता बदीरुद्दीन ने शनिवार को सेवानिवृत्ति लेने से पहले दफ्तर में मौजूद रहकर तमाम लंबित फाइलों का निस्तारण कराया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में एडीएसटीओ दिनेश चंद्र शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों से प्राप्त मासिक रिपोर्ट के अनुसार योजनावार आंकड़े अपडेट किए। पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पशु टीकाकरण अभियान की मासांत तक की प्रगति समीक्षा की। डीडीओ, कृषि, समाज कल्याण, कृषि रक्षा, विकलांग कल्याण आदि दफ्तरों में साल भर के काम निपटाने को अधिकारी सीटों पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विकास भवन के पीछे स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में प्रभारी परियोजना निदेशक/मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा की देखरेख में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवासों की भौतिक स्थिति की प्रगति रिपोर्ट तैयार की। उधर, कलक्ट्रेट के इंगलिश ऑफिस, राजस्व अभिलेखागार, दोनों एडीएम के कार्यालयों, एसडीएम कोर्ट आदि मेें कामकाज की रफ्तार देख ऐसा नहीं लगा कि आज छुट्टी का दिन है। कोषागार केे सामान्य पटलों पर छुट्टी का असर दिखा, लेकिन पेंशन कक्ष के विभिन्न काउंटरों पर सूर्यास्त तक पुरानी पत्रावलियों और अवशेष भुगतान बिलों की छंटनी होती रही।