{"_id":"5a43e45b4f1c1bcd6d8b67fd","slug":"51514398811-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण रद्द चल रहीं आठ ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण रद्द चल रहीं आठ ट्रेनें, यात्री परेशान
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर रूट पर एक माह से बंद है पैसेंजर का संचालन
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण रद्द चल रहीं ट्रेनों की वजह से लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी सीतापुर रूट के यात्रियों को है। इस रूट पर चलने वाली एक मात्र पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक माह से पूरी तरह से बंद है। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से तीनगुना अधिक किराया यात्रियों को खर्च करना पड़ रहा है।
लगभग बीस दिन से सहारनपुर पैसेंजर, मुगलसराय एक्सप्रेस, वाराणसी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस, मेमो, सत्याग्रह,काशी विश्वनाथ ट्रेनें रद्द चल रही हैं। इन ट्र्ेनों का संचानल रद्द होने से सबसे अधिक परेशानी शाहाबाद, ऐंगवा आदि छोटे स्टेशन के यात्रियों को हो रही है। उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए बस या अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें तीना गुना अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ रहा है। सीतापुर पैसेंजर ट्रेन एक माह से बंद है। इस ट्रेन का संचालन बंद होने से कटरा, तिलहर, शाहजहांपुर, रोजा, उचौलिया, जंगबहादुरगंज, मैगलगंज, महोली, सीतापुर के यात्रियों को परेशानी हो रही है। इन ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेश तक रद्द है। इस कारण यात्रियों को यह भी नहीं पता है कि इनका संचालन कब से शुरू होगा।