{"_id":"5a05a4c64f1c1bb6678bacad","slug":"51510319302-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस ने ले ली महिला की जान, साइकिल में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस ने ले ली महिला की जान, साइकिल में मारी टक्कर
शाहजहांपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ रोजा। अहमदनगर और गौरी कलां गांव के बीच शुक्रवार सुबह 108 एंबुलेंस ने साइकिल सवार महिला को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहा उसका बेटा और गोद में एक साल का पोता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया।
थाना रोजा के गांव अहमदनगर निवासी मेवाराम की पत्नी 40 वर्षीय मायावती शुक्रवार सुबह अपने बेटे अंकित के साथ एक साल के पोते अंश की दवा लेने गांव गौरीकलां साइकिल से जा रहीं थीं। सुबह लगभग दस बजे वे लोग गांव से निकलकर गौरीकलां गांव के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आई 108 एंबुलेंस ने साइकिल सवार मां-बेटे और पौते को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मायावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में अंकित और उसका बेटा अंश बाल-बाल बच गए। मौके से भाग रहे एंबुलेंस चालक को अंकित ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में चालक उसी एंबुलेंस से मायावती को लेकर भावलखेड़ा स्थित सीएचसी ले गया। जहां मायावती की मौत हो गई। इसके बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।