फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   5 policeman caught without ticket

स्लीपर कोच और बिना टिकट यात्रा करते पांच पुलिस वालों समेत 103 यात्री पकड़े

Thu, 19 Mar 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
5 policeman caught without ticket
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 103 लोगों को अनधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़ा गया। इनमें पांच पुलिस कर्मियों समेत 20 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जबकि 83 यात्री जनरल के टिकट पर स्लीपर में यात्रा करते मिले, जिनसे 48 हजार 320 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य टिकट निरीक्षक राजीव शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। किसान, गरीब नवाज, त्रिवेणी, सियालदाह और राज्यरानी एक्सप्रेस में टीटीई स्टाफ ने चेकिंग की। इससे बिना टिकट और जनरल का टिकट लेकर स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे यात्रियों में खलबली मच गई। चेकिंग के दौरान ट्रेनों के स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्रा करते पांच पुलिस कर्मियों को भी पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा सियालदाह एक्सप्रेस में पेंट्री कार का निरीक्षण भी किया गया। मुख्य टिकट निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था के साथ ही मसालों की गुणवत्ता चेक की। मुख्य टिकट निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि पेंट्री कार में चेकिंग के दौरान सब सही मिला। चेकिंग अभियान में आरपीएफ प्रभारी एसडी मीणा, जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह, टीटीई महेश कुमार, जितेंद्र कुमार, ठाकुर प्रसाद, पवन कुुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव को किया जागरूक
कोराना वायरस के चलते स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल यात्रियों को छींकते और खांसते समय मुंह पर रूमाल रखने, किसी भी चीज को स्पर्श करने के बाद तुरंत ही हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की गई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक, सीएचआई, सीटीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed