फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले.....

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले.....

Sun, 30 Dec 2018 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले.....
शाहजहांपुर। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...। काकोरी कांड के नायक अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के गांव नवादा दरोबस्त में रविवार को हर व्यक्ति की जुबां पर यहीं पंक्तियां गूंज रही थी। शहीद के गांव की माटी को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने नमन करते हुए उस स्थल को राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। रविवार को शहीद की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर मुख्यमंत्री ने न केवल उन्हें नमन किया बल्कि उनके परिवार के लिए कुछ करने का संकल्प भी लिया। प्रतिमा के माल्यार्पण के बाद वह शहीद के प्रपौत्र जितेंद्र प्रताप सिंह और उनके परिजनों से मिले। उनकी कुशलक्षेम पूछने के बाद परिवार की दो महिलाओं को देख विधवा पेंशन के बारे में पूछ बैठे। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि वह निराश्रित श्रेणी में नहीं है इस कारण नहीं बनी। सीएम ने डीएम को एक सप्ताह में पेंशन दिलवाने की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। करीब 10 मिनट यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री सभास्थल पर पहुंचे और प्रस्तावित डिग्री कॉलेज में शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा लगवाने के लिए डीएम से प्रस्ताव देने को कहा।
विज्ञापन


महिलाओं को शॉल, बच्चों को दिए लैपटॉप
नवादा दरोबस्त गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी चिन्मयानंद के साथ शहीद ठाकुर रोशन सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद के प्रपौत्र प्रियांशु और प्रपौत्री शिप्रा को लैपटॉप भेंट किए। शहीद के पौत्र जितेंद्र सिंह, राजीव, संजीव, पौत्रवधू रामादेवी से उनका हाल जाना। यहां ग्राम प्रधान सरिता सिंह और उनके पति कैप्टन अशोक कुमार सिंह भी रहे।
विज्ञापन


विधायकों के प्रस्ताव जिला प्रशासन के पाले में डाले

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने मंच से कोई बड़ी घोषणा नहीं की। 249 करोड़ की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया उनमें डिग्री कॉलेज के अलावा ज्यादातर काम पहले से चालू हैं। विधायकों के प्रस्ताव भी उन्होंने जिला प्रशासन के पाले में डाल दिए। विधायक रोशन लाल वर्मा निगोही को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना और वीर विक्रम सिंह मीरानपुर कटरा नगर पंचायत का नाम बदलकर शहीद रोशन सिंह के नाम पर कराना चाहते थे। अन्य विधायकों के भी कई प्रस्ताव थे। मुख्यमंत्री किसी प्रस्ताव पर मंच से घोषणा करने से बचे, कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजे जाएं। उन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शाहजहांपुर शहीदों की नगरी है। यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक चेतराम, मानवेंद्र सिंह, महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सवायजपुर विधायक मानवेंद्र सिंह रानू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी और इंटर कॉलेज के लिए प्रस्ताव मांगा
शाहजहांपुर। नवादा दरोबस्त में सीएचसी की स्थापना और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव उन्होंने जिला प्रशासन से मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में जो भी काम हो रहे हैं, जरूरी है कि कार्यदायी संस्थाएं समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय गांव में हैं। अब यहां इंटर कॉलेज की जरूरत है। इसे भी जल्द बनवाया जाएगा।

शीतलहर में कंबल बांटें, जलवाएं अलाव
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने मंच से ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इन दिनों शीतलहर चल रही है। शासन ने सभी जिलों को कंबल और अलाव के लिए बजट जारी किया है। समय से गरीबों के लिए कंबल का वितरण कराएं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलवाएं। इसमें लापरवाही न हो।

दिव्य और भव्य होगा कुंभ, आप सभी आमंत्रित: खन्ना
शाहजहांपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रयागराज में 14 जनवरी से शुरू हो रहे कुंभ में आने का लोगों को निमंत्रण दिया। खन्ना ने कहा कि कुंभ को यूनेस्को ने पृथ्वी के सबसे बड़े आयोजन के रूप में मान्यता दी है। इस बार कुंभ दिव्य और भव्य होगा। अब तक कुंभ का आयोजन 1200 हेक्टेयर भूमि पर होता था, पर इस बार सरकार ने आयोजन 3200 हेक्टेयर जमीन पर किया है। उन्होंने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कृषि विवि की स्थापना पर मुख्यमंत्री सहमत: कृष्णाराज
शाहजहांपुर। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने खुटार में कृषि विश्व विद्यालय की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात हुई है। मुख्यमंत्री इसके लिए सहमत हैं। कृष्णाराज ने जिले में रेलवे की खाली जमीन पर संग्रहालय बनवाने के लिए भी मुख्यमंत्री से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की कृषि विवि की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी।
----------
शाहजहांपुर विकास पुस्तिका का किया विमोचन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान शाहजहांपुर विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। पुस्तिका में तीन साल के विकास कार्यों को दर्शाया गया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी पुस्तिका में दर्शाया गया है। इस दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी, सीडीओ प्रेरणा शर्मा भी रहे।

कैबिनेट मंत्री, जिपं अध्यक्ष ने ओढ़ाई शॉल
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। केसरिया रंग की शॉल के साथ कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को टोपी भी पहनाई। हालांकि, बाद में उन्होंने टोपी उतारकर रख दी। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने राम मंदिर निर्माण कराने और विदेशी आक्रमणकारियों के चिह्नों को मिटाने के लिए मुख्यमंत्री को एक पत्र दिया।

म्यूजियम में दिखेगी काकोरी कांड की जीवंतता
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि बलिदानियों की एक लंबी श्रंखला है। वीरों का बलिदान राष्ट्र का जीवन होता है। उन्होंने शाहजहांपुर में कैंट की जमीन पर निर्माणाधीन शहीद म्यूजियम का जिक्र करते हुए कहा कि म्यूजियम में काकोरी कांड का जीवंत दर्शन होगा। आने वाली पीढ़ियां भी बलिदानियों के जीवन के बारे में जान सकेंगी। नवादा दरोबस्त में शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण की बात भी उन्होंने कही। बोले, मैंने गांव की तंग गलियों को देखा है। शहीद के गांव तक विकास पहुंचाने में काफी देर हुई है। हम इसमें सुधार करेंगे।

किसानों के नुकसान की भरपाई करने के निर्देश
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री से सभा में उमड़ी भीड़ की वजह से गांव में किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के निर्देश डीएम को दिए। प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए जमीन दान देने वाले दानदाताओं के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।


1.21 करोड़ से बनेंगे पांच ब्लॉकों में अंत्येष्टि स्थल
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच ब्लॉकों में 1.21 करोड़ की लागत से ब्लॉक खुदागंज, ददरौल, निगोही, पुवायां और भावलखेड़ा में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का भी शिलान्यास किया। प्रत्येक ब्लॉक में अंत्येष्टि स्थल पर 24.30 लाख रुपये खर्च होंगे। नवादा दरोबस्त और मदनापुर ब्लॉक के गांव ढकिया बुजुर्ग में 17.46-17.46 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा। नवादा दरोबस्त में 1.66 करोड़ से पेयजल योजना समेत जिले भर में कुल 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed