फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ब्लॉक का उल्लंघन, रोकनी पड़ीं जनसेवा, जम्मूतवी

ब्लॉक का उल्लंघन, रोकनी पड़ीं जनसेवा, जम्मूतवी

Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक का उल्लंघन, रोकनी पड़ीं जनसेवा, जम्मूतवी

विज्ञापन

ब्लॉक लेकर भी समय से नहीं हुआ काम, रोकी गईं ट्रेनें
रेल पथ विभाग समय पर क्लीयर नहीं कर सका लाइन
शाहजहांपुर-रोजा के बीच दूसरे दिन भी लिया गया ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही से रविवार को भी अप लाइन की ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रहीं। तय समय पर लाइन क्लियर न होने से अप जनसेवा एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजा में रोकना पड़ा। इनके पीछे आ रहीं कई अन्य रेलगाड़ियों की रफ्तार भी प्रभावित रहीं। रेल ट्रैक पर लिए गए ब्लॉक के उल्लंघन को लेकर पीडब्ल्यूआई शाहजहांपुर हरगोविंद और रोजा अरुण कुमार सक्सेना चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, एरिया मैनेजर प्रभात कुमार ने ब्लॉक उल्लंघन की बात स्वीकार की है।
अप लाइन पर ट्रैक मरम्मत के लिए शनिवार को पांच घंटे के मेगा ब्लॉक ने पहले ही रेलगाड़ियों का टाइम टेबल गड़बड़ा दिया है। पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान भी काम पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में रविवार को भी अप लाइन पर ब्लॉक शाम चार बजे से 5.40 बजे तक के लिए लिया गया। ब्लॉक शाम 5:40 बजे तक खत्म होना था, लेकिन काम समय से पूरा नहीं हो सका। ऐसे में ब्लॉक को आगे बढ़ा दिया गया। 6:05 बजे काम पूरा हो सका। इस दौरान अप 15209 जनसेवा एक्सप्रेस को 5:20 से 6:05 बजे तक और अप 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस को 5:23 से 6:12 बजे तक रोजा जंक्शन पर रोकना पड़ा। इनके पीछे आ रहीं रेलगाड़ियों की रफ्तार भी प्रभावित हुई। तय समय से ट्रैक का काम पूरा न होना ब्लॉक का उल्लंघन है। ऐसे में रेल पथ विभाग के अधिकारी इस पर बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, एरिया मैनेजर प्रभात कुमार ने ब्लॉक उल्लंघन की बात स्वीकार की है। पीडब्ल्यूआई शाहजहांपुर हरगोविंद सिंह ने अपने सेक्शन में ब्लॉक न होने की बात कही। वहीं ब्लॉक के उल्लंघन के सवाल पर पीडब्ल्यूआई रोजा अरुण सक्सेना ने अपना स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

------
वर्जन-
अप लाइन पर मरम्मत के काम को ब्लॉक लिया गया था। काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका। इसके चलते लाइन क्लियर न होने से जनसेवा और जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजा में रोकना पड़ा। लाइन 5:40 बजे क्लियर करनी थी, लेकिन यह 6:05 बजे क्लियर हो सकी। यह ब्लॉक का उल्लंघन है। ब्लॉक उल्लंघन मामले में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रभात कुमार, एरिया मैनेजर रोजा, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed