{"_id":"5b57741e4f1c1b44748b6a3f","slug":"41532458014-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बढ़ाने के विरोध में छावनी परिषद बाशिंदों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बढ़ाने के विरोध में छावनी परिषद बाशिंदों का प्रदर्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद के वार्ड नंबर एक के वाशिंदों ने सोमवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। बढ़ा हुआ टैक्स वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। इससे पहले सभासद निशांत यादव ने वार्ड के लोगों के साथ बैठक की। सभासद ने आरोप लगाया कि तमाम लोगों के नाम भी छावनी परिषद की मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड नंबर एक छावनी परिषद का सिविल एरिया वार्ड है। यहां करीब 200 परिवार रहते हैं। हर तीन वर्ष में नोटिस भेजकर मनमाने ढंग से टैक्स बढ़ा दिये जाते हैं। कई मकानों को मनमाने ढंग से कामर्शियल दर्शा दिया गया है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती। लोगों ने मनमाना टैक्स वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में बिहारी लाल श्रीवास्तव, राम नरेश वर्मा, अरशद खां, सुल्तान, अशफाक, लाला खां, वेदराम, सेवाराम, मैकूलाल, ओमवती, रामवती आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।