{"_id":"5b5772404f1c1b4a748b6bf9","slug":"41532457536-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पिता की मौत,पुत्र व छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पिता की मौत,पुत्र व छात्रा घायल
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में पिता की मौत,पुत्र व छात्रा घायल
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा
घायल पुत्र बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा/जलालाबाद।
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र और एक छात्रा घायल हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 55 वर्षीय अच्छू सिंह सोमवार शाम अपने बेटे अवनीश सिंह के साथ बाइक से गांव खैरपुर में निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने आए थे। शाम करीब 8:30 बजे वह दवा लेकर वापस लौट रहे थे तभी तिलहर-जैतीपुर रोड पर गांव हरिहरपुर के निकट सामने से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में अच्छू सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अवनीश सिंह का बरेली में इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। उधर, दूसरी बाइक पर सवार लोग फरार हो गए। थाना इंचार्ज ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर,जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के मेाहल्ला वर्कजई निवासी शान मोहम्मद की बेटी तहजीम मोहल्ला खेड़ा स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर आ रही थी रास्ते में तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। मौका पाकर चालक बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन लहूलुहान बालिका को अस्पताल ले गए। पिता ने बाइक चालक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।