{"_id":"5b12be864f1c1ba96e8b5f65","slug":"41527955078-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमें दर्ज कराने को लेकर सता पक्ष पर बरसे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुकदमें दर्ज कराने को लेकर सता पक्ष पर बरसे सपाई
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मुकदमें दर्ज कराने को लेकर सत्ता पक्ष पर बरसे सपाई
0 समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में बूथ कमेटियों पर मंथन
फोटो 08 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शनिवार को सत्ता पक्ष के नेताओं पर जमकर बरसे। बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मासिक बैठक में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने के साथ अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटियों के गठन और संगठन की मजबूती आदि विषयों पर गंभीर मंथन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने सत्तापक्ष के दबाव में जिला उपाध्यक्ष अजय पाल यादव के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि झूठे वायदों पर टिकी भाजपा की सरकार ने पुलिस प्रशासन का मोहरा बनाकर निर्दोष कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो पूरी पार्टी आंदोलन को बाध्य हो जाएगी। पूर्व मंत्री कोविद सिंह ने नूरपुर और कैराना की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि उप चुनावों के नतीजों से साफ हो गया कि वर्ष 2019 में भाजपा की हार तय है।
पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने चुनाव में जीत के लिए बूथ कमेटियां गठित कर संगठन का मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर महंगाई का जवाब देने के लिए जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। एमएलसी संजय मिश्रा ने वित्तविहीन शिक्षकों को दिया जा रहा मानदेय बंद कर दिए जाने से साबित हो गया कि भाजपा सरकार शिक्षक विरोधी है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं समेत जन सामान्य को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि नूरपुर और कैराना में जीत ने भाजपा की सरकारों को देश-प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। इसलिए सपा कार्यकर्ता अच्छे दिनों की वापसी के लिए चुनाव जीतने की तैयारी शुरू कर दें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, उपेंद्र पाल सिंह, पंकज वर्मा सराफ, डॉ. नवनीत यादव आदि ने बूथ कमटियों की प्रगति का ब्यौरा दिया।