{"_id":"59a6c5524f1c1be0278b482f","slug":"41504101714-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर चल रही जिला फुटबाल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा और जलालाबाद के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम ने 3-0 से जीत दर्ज कर श्रेष्ठता साबित की। दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय-एक और एसपीएन हीरोज के बीच खेला जाना था, लेकिन हीरोज की टीम नहीं आने से केंद्रीय विद्यालय को वाक ओवर दे दिया गया। अगला मैच जीएफ कॉलेज और स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें जीएफ कॉलेज की टीम ने एकबार फिर शानदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को शून्य के मुकाबले तीन गोल से करारी शिकस्त दी। विजयी टीम की ओर से तीनों गोल सुमित ने किए। रेफरी की भूमिका कौशल किशोर, लवी, शानू, संजीव सक्सेना ने निभाई। इससे पूर्व जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराए।
आयोजन सचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय-एक और रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के बीच मैच सुबह 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर डॉ. नसीम अख्तर, एचएस नकवी, रज्जन, जितेंद्र सिंह, श्याम कुमार, बृज किशोर, केके सक्सेना, राम बाबू राना आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।