फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इंटर में अपर्णा और ज्ञानेश जिले में टॉपर

इंटर में अपर्णा और ज्ञानेश जिले में टॉपर

Fri, 09 Jun 2017 08:59 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
इंटर में अपर्णा और ज्ञानेश जिले में टॉपर
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद (यूपी बोर्ड) के इंटर का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित हो गया। परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ मिठाई बांटकर और गले मिलकर खुशी का इजहार किया। साथ ही ईश्वर के प्रति आभार जताया। स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। इस बार इंटर में डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अपर्णा त्रिवेदी और आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के छात्र ज्ञानेश सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल की तरह इंटरमीडिएट का परीक्षाफल भी अप्रत्याशित रहा। जो शिक्षण संस्थाएं पिछले दो-तीन वर्षों से छाई हुई थीं, उनका वर्चस्व खत्म हो गया। वर्ष 2017 की परीक्षा में उन स्कूल-कॉलेजों के बच्चों ने टॉप-10 की सूची में स्थान पक्का किया, जो वर्षों से इस मुकाम के लिए तरस रहे थे। हालत यह हो गई कि जिन स्कूलों के छात्र-छात्राएं मेरिट में छाए रहते थे, उनका इस बार टॉप-10 की सूची से बिल्कुल पत्ता ही कट गया। इंटर में मीरानपुरकटरा और तिलहर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। कंप्यूटर पर रिजल्ट की जानकारी लेने को उत्सुकता भी खूब दिखी। प्रधानाचार्यों ने भी स्कूल में मिठाई मंगाकर बच्चों का मुंह मीठा कराया। रिजल्ट की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राएं घरों को रवाना हो गए। घरों में खुशियां मनाने के साथ छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने अपने आराध्य को भी प्रसाद अर्पित कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed