फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   4.63 billion district plan budget proposal passed unanimously

4.63 अरब रुपये का जिला योजना का बजट प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित

Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
4.63 billion district plan budget proposal passed unanimously
शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायात की बोर्ड बैठक को संबोधित करते वित्तमंत्र - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को विकास भवन सभागार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला योजना के 4 अरब, 63 करोड़, 12 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट को स्वीकृति दे दी। जिला पंचायत के कार्यों के लिए सदस्यों ने 57.95 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी और मनरेगा से जुड़े कामों के लिए 2.21 अरब रुपये का बजट प्रस्ताव स्वीकृत किया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चली बैठक में बिजली की जर्जर लाइनों, गांवों में खराब हो चुके संपर्क मार्गों, गरीबों को राशन कार्ड जारी नहीं होने आदि जनहित से जुड़े मुद्दों पर पंचायत प्रतिनिधि काफी मुखर हुए। जिला पंचायत सदस्यों ने कई अफसरों पर लापरवाही की तोहमत मढ़ते हुए उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। एक जिला पंचायत सदस्य का कहना था कि उनके गांव में स्कूल के ऊपर से निकला बिजली का तार जानलेवा साबित हो रहा है। तीन माह पहले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो चुकी, लेकिन जेई से कहने पर भी तार नहीं हटाया जा रहा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि के रूप में विनीत मिश्र ने चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से कम आपूर्ति का मुद्दा उठाया। अधिशासी अभियंता ने आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। विनीत मिश्र ने शारदा नहर की शाहजहांपुर ब्रांच में पानी की आपूर्ति टेल तक कराने की बात बैठक में रखी। इस मुद्दे पर ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने भी समर्थन किया। पंचायत सदस्य ईशपाल सिंह ने मदनापुर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में बिजली लाइन जर्जर होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री खन्ना ने संबंधित अभियंताओं पर नाराजगी व्यक्त करके सुधार के सभी कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री की नाराजगी उस वक्त बढ़ गई, जब उन्हें बैठक में निगम के कई अभियंता गैरहाजिर मिले। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब करने और संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सदस्य अनिरुद्ध यादव ने पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री योजना से आवास दिलाने के लिए सर्वे शुरू कराने का अनुरोध किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने जिला आपूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय को गरीबों के नाम पात्रता सूची में शामिल कर उन्हें राशनकार्ड जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर यादव के संचालन में हुई बैठक में सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, हरिप्रकाश वर्मा, मानवेंद्र सिंह, सलोना कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, डीडीओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed