{"_id":"57337c874f1c1ba130919e3a","slug":"324-toilet-paper-made-belching-38-88-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में बने 324 शौचालय, 38.88 लाख डकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में बने 324 शौचालय, 38.88 लाख डकारे
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कागजों में बने 324 शौचालय, 38.88 लाख डकारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शौचालय निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मिर्जापुर ब्लॉक में गंगा किनारे के ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर में 38.88 लाख रुपये का शौचालय संबंधित रकम ही डकारे जाने की पुष्टि हुई है। जिला पंचायतराज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद की अगुवाई में बनी टीम ने भौतिक सत्यापन में पाया कि 324 शौचालय सिर्फ कागजों पर बने हैं। मौके पर एक भी नहीं मिला। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) अशोक गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही घपले में लिप्त पूर्व ग्राम प्रधान नरेश कश्यप से गबन की गई धनराशि की रिकवरी का आदेश जारी हुआ। इन दोनों के खिलाफ मिर्जापुर थाना में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई। इसी ग्राम पंचायत का मजरा अभिचारपुर डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना में शामिल हुआ था। उस मजरे के भी 89 शौचालय कागजों पर बन कर रह गए। गंगा किनारे के इस ग्राम पंचायत को गंगा एक्शन प्लान के तहत विकसित करने के लिए चयनित किया गया था। उसी प्लान के तहत प्रति शौचालय 12 हजार रुपये के हिसाब से यहां कुल 474 शौचालय बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 में कुल करीब 56.88 लाख रुपये जारी हुए। सभी शौचालय बना लिए जाने और धनराशि का इस्तेमाल कर लिए जाने संबंधी दस्तावेजी कार्यवाही पूरी कर जिला मुख्यालय भेज दी गई। हाल ही में नए डीएम विजय किरन आनंद ने खुले में शौच से जनपद को मुक्त कराने की मुहिम शुरू की तो उसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों से उनके यहां बनाने लायक जरूरी शौचालयों की संख्या मांगी गई थी। उसी क्रम में इस ग्राम पंचायत की ओर से करीब चार सौ की संख्या में मांग जिला मुख्यालय में आई तो बेसलाइन सर्वे में तथ्य उलट मिला। खोजबीन में पता चला कि शौचालय के लिहाज से यह पंचायत बीते वित्त वर्ष में ही संतृप्त हो चुका है। इस पर डीएम का माथा ठनका तो उन्होंने भौतिक सत्यापन को जिला स्तरीय टीम को बुधवार को गांव भेजा। मौके पर केवल 150 ही शौचालय बने हुए मिले। इनमें से कइयों पर सिर्फ बिना गारे या मसाले के सिर्फ ईंटों का ढांचा खड़ा मिला। जांच टीम में जिला योजना समन्वयक जगदेवी, अमित कुमार सिंह, एडीओ पंचायत (मिर्जापुर) राजेंद्र यादव आदि शामिल थे।
20 मई तक होंगे छह गांव खुले में शौच मुक्त
खुदागंज। ब्लाक मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें छह गांवों को 20 मई तक पूर्णतया खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य पूरा न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड होंगे। एडीएम पंचायत रामसरन सिंह यादव ने बताया कि डीएम के विशेष अभियान के अंतर्गत विकास खंड की ग्राम पंचायत जलालपुर, शाहपुर खितौआ, पौकी, खिरिया, पहाड़ीपुर बिबिया, सालपुर नवदिया को 20 मई तक पूर्णतया खुले में शौच मुक्त बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में अगर 20 मई के बाद कोई खुले में शौच करते पाया गया तो संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड किया जायेगा। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश चंद्र शर्मा, पवन कुमार, पंकज गंगवार, अखिलेश गौतम, विमल अवस्थी, रामखिलौना आदि मौजूद रहे।