{"_id":"5c61b761bdec223c46438bff","slug":"31549907809-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, शव कूड़े के ढेर में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, शव कूड़े के ढेर में दबाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के एक मोहल्ले में सात साल की बच्ची की अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। दरिंदे ने शव बस्ती में ही कूड़े के ढेर में दबा दिया। सोमवार को बस्ती के कुछ बच्चे पतंग लूटते हुए निष्प्रयोज्य रेल लाइन के पास कूड़े के ढेर तक पहुंचे तो वहां उन्हें बच्ची का शव दिखाई दिया। इस पर उन्होंने बड़ों को बताया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कूड़े के ढेर से निकाल पोस्टमार्टम को भेजा है। शव दो से तीन दिन पुराना मालूम दे रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
चौक कोतवाली के एक मोहल्ले में सात साल की बच्ची बृहस्पतिवार को लापता हो गई थी। बच्ची के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बच्ची और और उसके चार साल के भाई को छोड़कर उसकी मां करीब चार साल पहले कहीं चली गई। उसका भी अब तक पता नहीं लगा है। बच्ची और उसका भाई अपनी दादी और ताऊ के साथ रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बच्ची घर से बाहर खेलने निकली थी और उसी दिन लापता हो गई। तलाशने पर पता नहीं लगा तो ताऊ ने गुमशुदगी दर्ज कराने को चौक कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस का दावा है कि बच्ची की तलाश की जा रही थी। इधर, सोमवार को मोहल्ले के कई बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। शाम करीब चार बजे पतंग लूटने के चक्कर में यह बच्चे बस्ती से करीब 200 मीटर दूर निष्प्रयोज्य रेल ट्रैक के पास लगे कूड़े के ढेर तक पहुंच गए। यहां बच्चों ने देखा कि कूड़े के ढेर में पैर दिख रहे हैं। इस बारे में परिवार वालों को बताया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कूड़े के ढेर से शव निकाला गया तो लोग दंग रह गए। शव बृहस्पतिवार को लापता हुई बच्ची का था।
सूचना मिलने पर सीओ सिटी ब्रह्मपाल, इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लिया। शव तीन से चार दिन पुराना होने की वजह से फूल चुका था। शरीर पर कपड़ों के नाम पर सिर्फ बनियान थी। प्राइवेट पार्ट से ब्लडिंग के साथ शरीर पर दरिंगदगी के भी कई निशान थे। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ भी की। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी का कहना है कि शुक्रवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई थी। शव बरामद हुआ है। अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बच्ची के शरीर पर कुछ चोटों के निशान हैं। रक्त स्राव भी हुआ है। दुष्कर्म के बाद से बच्ची की हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो सकेगी।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी