{"_id":"5c5f1f14bdec2211ac1af0dc","slug":"31549737748-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट में बंद कर दिए तीन पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट में बंद कर दिए तीन पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। प्रशासन लाख दावा करे कि आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेज दिया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी तमाम पशु खुलेआम घूम रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार को लोग तीन पशुओं को पकड़कर लाए और श्मशान घाट के अंदर बंद कर चले गए।
शनिवार शाम कुछ लोग तीन गोवंशीय पशुओं को लेकर नगर के मोहल्ला नौगवां कोट के पास बने मुक्तिधाम (श्मशान घाट) पर पहुंचे। यहां पशुओं को मुक्तिधाम के अंदर करने के बाद गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद पशु लेकर आने वाले खिसक लिए। जानकारी पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पशुओं को मुक्त कराया। लोगों ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्र में तमाम पशु खुलेआम में घूम रहे हैं। नगर पंचायत कर्मचारी और गांवों में पशुओं को गोशालाओं में रखने के जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सारा खेल कागजों पर चल रहा है।
पशु अस्पताल में तड़प रही गाय
खुटार। कुछ लोग एक गाय को खुटार के पशु अस्पताल परिसर में डाल गए हैं। शनिवार देर शाम तक गाय अस्पताल में पड़ी तड़पती रही, लेकिन डॉक्टर और अन्य स्टाफ के न होने के कारण इलाज नहीं हो सका। लोगों ने गाय का इलाज कराए जाने की मांग की है।