फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध रेत खनन के लिए बंद कर दी गोमती की धार

अवैध रेत खनन के लिए बंद कर दी गोमती की धार

Tue, 29 Jan 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
अवैध रेत खनन के लिए बंद कर दी गोमती की धार
खुटार में अवैध रेत खनन के लिए बंद की गोमती की धार
विज्ञापन


पुवायां (शाहजहांपुर)। विभागीय अधिकारियों व पुलिस से साठगांठ कर जिले में जारी अवैध रेत खनन का कार्य थमने का नाम नहीं ले रहा। इस धंधे में लगे माफिया के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अवैध खनन के लिए गोमती की धार तक बंद कर दी है। ऐसा कर माफिया रोज अवैध खनन करा खुटार में रेत की बिक्री करा रहे हैं। इससे लाखों रुपये के राजस्व की भी हानि हो रही है।
मंडलायुक्त ने बरेली मंडल में गोमती और अरिल नदी के कायाकल्प के लिए योजना बनाकर जिलाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नदी तटों से कब्जा हटवाया जाना, नदी से गंदगी समाप्त किया जाना सहित कई कार्य योजनाएं शामिल हैं, लेकिन खनन माफिया तो गोमती की धार ही बंद कर रेत का अवैध खनन कर पांच हजार रुपये प्रति ट्राली बेचने ने में जुटे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर गोमती का किस तरह से कायाकल्प हो सकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुवायां और खुटार क्षेत्र में रेत के अवैध खनन का यह कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। खुलेआम हो रहे इस अवैध कार्य की जानकारी में पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों को भी है। पुवायां पुलिस द्वारा बीते तीन माह में रेत से भरी कई ट्रॉलियों को पकड़ने के बाद रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन खुटार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे इस अवैध खनन पर किसी की नजर नहीं है। तहसील भर में मिट्टी और रेत खनन का सबसे ज्यादा काम खुटार में ही हो रहा है। राजकीय गोसदन के लिए मशहूर सिमरा वीरान के जंगल के पास गोमती नदी से खनन किस तरह किया जा रहा है, नदी में बने गड्ढों को देखकर इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। माफियाओं ने यहां नदी की धार तक को रोक दिया है, जिससे खनन में आसानी हो सके। इसके बाद भी इस ओर न तो पुलिस प्रशासन का ही ध्यान जा सका है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों का।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार बंद होने से मर जाते हैं जलीय जंतु
नदी की धार रोके जाने से तमाम जलीय जंतु भी मर जाते हैं, लेकिन इससे खनन करने वालों को कोई मतलब नही है। रेत निकाले जाने के बाद नीचे जलश्रोतों से पानी आने लगता है और नदी में बांधी गई रेत की मेड़ खुद ही गिर जाती है। इसके बाद धार शुरू होती है, लेकिन खनन करने वाले उसे फिर बांधकर रेत निकालने लगते हैं।

खुटार क्षेत्र में रेत खनन के मामले की जांच के लिए लेखपालों को लगाया गया है। हलका दरोगा भी साथ भेजे गए हैं। खनन पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed