फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुख्यमंत्री के विरोध में सपाइयों का हंगामा, कटरा चौराहे पर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के विरोध में सपाइयों का हंगामा, कटरा चौराहे पर गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 09:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विरोध में सपाइयों का हंगामा, कटरा चौराहे पर गिरफ्तार
शाहजहांपुर। रविवार को खुदागंज के नवादा दरोबस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कटरा चौराहे पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे सपाइयों को गिरफ्तार कर कई घंटे थाने में बैठाये रखा गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर जुट गए थे। उनकी निगरानी को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और सीओ सदर बलदेव खंडेजा कई थानों की पुलिस के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने वहीं ज्ञापन देने का अनुरोध किया, लेकिन जिद पर अड़े सपाई कटरा रवाना हो गए। पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प के पास सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना चाहा तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुतले को लेकर दोनों पक्षों में देर तक खींचतान हुई। सपाई नवादा जाने को बढ़े तो कटरा चौराहे पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी को एक बस में भरकर थाने ले जाया गया, लेकिन वहां भी उन्होंने हंगामा किया। मुख्यमंत्री के जाने के करीब तीन घंटे बाद सपाइयो को मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। इस मौके पर एमएलसी अमित यादव, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा, जिला सचिव हिमांशु बाजपेयी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, कटरा के पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद, कपिल वर्मा, जगजीत सिंह टांडे आदि मौजूद रहे। जैतीपुर। सपा कार्यकर्ता सरिता सागर ने संगठन की महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर पूरे कस्बे में नारेबाजी कर भ्रमण किया। थाने से महज 20 कदम की दूरी पर कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया, लेकिन पुलिस कर्मी दूर से सारा तमाशा देखते। बाद में कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय गेट पर पुतला जलाकर वहां से चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed