{"_id":"5c24c009bdec2256ea19589d","slug":"31545912329-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़े वाहन, फुफेरे भाई सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिड़े वाहन, फुफेरे भाई सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/तिलहर। नेशनल हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में बिलहरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर वाहनों की भिड़ंत के दौरान चपेट में आए सड़क किनारे खड़े फुफेरे भाई सहित दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को जिला अस्पताल और पांच लोगों को तिलहर सीएचसी से बरेली रेफर कर दिया गया है। दोनों के शव जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिए गए हैं।
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव नौगाईं निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने फुफेरे भाई 21 वर्षीय शैलेंद्र कुमार को गांव से हाईवे तक छोड़ने के लिए साइकिल से आया था। शैलेंद्र बरेली में बीएससी का छात्र है और वहीं रहकर पढ़ाई पूरी कर रहा है। इसलिए उसे बरेली जाना था। दोनों भाई बिलहरी मोड़ के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। पास में पंचर की दुकान के पास ट्रैक्टर खड़ा था। कुछ देर में शाहजहांपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया तो कार को साइड लग गई। इससे अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर को भी पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर लगने से ट्रैक्टर आगे बढ़ा और सामने खड़े अनुज और शैलेंद्र को टक्कर मारते हुए पलट गया। चालक डीसीएम सहित भागने में सफल रहा। इस घटना में अनुज और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी 33 वर्षीय प्रतीक गर्ग और उनका छोटा भाई 28 वर्षीय अर्पित गर्ग व अर्पित की पत्नी 26 वर्षीय राधा गर्ग और उनका 15 दिन का मासूम बेटा घायल हो गए। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर तिलहर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी 50 वर्षीय राजू व तालबीपुर दुगड़िया निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजू व प्रदीप को जिला अस्पताल भेज दिया और बाकी घायलों को सीएचसी से बरेली रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिए गए हैं।