{"_id":"5c2121d2bdec2256b61c1e28","slug":"31545675218-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 घंटे बाद क्लियर हुआ रेल रूट, रद्द ट्रेनें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 घंटे बाद क्लियर हुआ रेल रूट, रद्द ट्रेनें बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 घंटे बाद क्लियर हुआ रेल रूट, रद्द ट्रेनें बहाल
शाहजहांपुर/रोजा। हरदोई के बघौली रेलवे स्टेशन के पास कोयला भरी मालगाड़ी के 20 डिब्बे डिरेल होने के करीब 42 घंटे के बाद लखनऊ-दिल्ली रेल रूट शनिवार दोपहर क्लियर हो गया। इसके साथ ही अप-डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। रविवार को रद्द की गईं करीब दो दर्जन ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। डायवर्ट तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें भी सोमवार से मेन लाइनों पर आने लगी हैं। मंगलवार को ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर आने की बात कही जा रही है। हालांकि, यात्रियों को ट्रेनों की लेट-लतीफी अभी झेलनी होगी।
शनिवार शाम करीब पांच बजे बघौली के पास हुए डिरेलमेंट से अप-डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन ठप था। रविवार को पूरा दिन ट्रेनों का संचालन ठप रहा। एक दर्जन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, 20 से ज्यादा को कानपुर-गाजियाबाद होते हुए डायवर्ट कर दिया गया। सोमवार सुबह नौ बजे डाउन लाइन क्लियर करने के बाद पहले मालगाड़ी को पास किया गया। इसके बाद डाउन 12230 लखनऊ मेल को पास किया गया। दोपहर करीब 12 बजे अप लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही डिरेलमेंट की वजह से रद्द की गईं 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14207/14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14511/14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 22417/22418 महामना एक्सप्रेस, 14206/14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, 54329/54330 बालामऊ पैसेंजर समेत सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया गया। डायवर्ट 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस, 12506 नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 15909 अवध-असाम एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों को मेल लाइन पर ले लिया गया। ट्रेनों का संचालन मंगलवार से सामान्य होने की बात कही जा रही है।
-------
ओएचई फिटनेश होने में देरी, डेढ़ घंटे खड़ी रही लखनऊ मेल
शाहजहांपुर/रोजा। ओवर हेड इलैक्ट्रिक (ओएचई) लाइन को फिटनेश मिलने में देरी की वजह से डाउन 12230 लखनऊ मेल शाहजहांपुर और फिर रोजा में करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। दरअसल, बघौली में डाउन लाइन सुबह नौ बजे क्लियर हुई। पहले यहां डीजल इंजन मालगाड़ी बाद में इलैक्ट्रिक इंजन मालगाड़ी को पास किया गया। इस दौरान इलैक्ट्रिक इंजन से चल रही लखनऊ मेल को सुबह 6:50 से 7:50 तक शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद यह ट्रेन सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। ओएचई फिटनेश क्लियर होने के बाद डाउन लाइन से पहली सवारी गाड़ी के रूप में लखनऊ मेल को पास किया गया।
विज्ञापन
--------
डीआरएम की अगवानी में प्लेटफॉर्म पर खड़े रहे अफसर
शाहजहांपुर। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम एके सिंघल की अगवानी में स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी समेत कई अधिकारी काफी देर तक प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़े रहे। हालांकि, डीआरएम अपने कोच से नहीं उतारे। बघौली से लौट रहे डीआरएम का स्पेशल कोच अप 14115 इलाहाबाद-हरिद्वार में जुड़ा था। अप लाइन क्लियर होने के बाद यह ट्रेन शाहजहांपुर दोपहर करीब 1:45 बजे पहुंची। ट्रेन ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर ठहराव दिया। इस दौरान डीआरएम कोच में ही बैठे रहे। उनकी अगुवाई में अफसर प्लेटफार्म पर खड़े रहे।