{"_id":"5b8441d142c7924675343233","slug":"31535394257-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगसरा के स्कूल में फेंक दी हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगसरा के स्कूल में फेंक दी हड्डियां
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगसरा के स्कूल में फेंक दीं हड्डियां
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश थम नहीं रही।
गांव गंगसरा में स्वास्थ्य उप केंद्र के पीछे प्राथमिक स्कूल है। स्कूल के चारों ओर मकान बने हुए हैं। सोमवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो स्कूल परिसर में एक पॉलिथीन में हड्डियां बंधी पड़ी मिलीं। बच्चों ने शिक्षक को जानकारी दी। उधर जानकारी मिलने पर गांव के तमाम लोग भी स्कूल परिसर आ पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। स्कूल में हड्डियां फेंके जाने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई।
एसएसआई विनोद यादव, एसआई आशुतोष रघुवंशी कई सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने हड्डियों को हटवाकर दूर फिकवा दिया और लोगों को समझाकर घर भेज दिया। माना जा रहा है कि किसी घर में मांस खाए जाने के बाद हड्डियों को स्कूल में फेंक दिया गया। विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।