{"_id":"5a2550284f1c1b6a678bfb18","slug":"31512394792-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय स्काउट-गाइड रैली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय स्काउट-गाइड रैली शुरू
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
scout guide
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट- गाइड रैली का शुभारंभ पंचायत राज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य लालाराम कश्यप और पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पंचायत राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ध्वज शिष्टाचार किया।
रैली की शुरूआत मार्चपास्ट से की गई। पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने मार्चपास्ट की सलामी ली। सीनियर वर्ग गाइड में जीजीआईसी (कमल दल), जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक स्कूल की रानी दुर्गावती कंपनी, जूनियर वर्ग स्काउट में पंचायत राज इंटर कॉलेज बड़ागांव के गांधी स्काउट दल, पुवायां इंटर कॉलेज के राजा स्काउट दल, विवेकानंद इंटर कॉलेज पुवायां के विवेकानंद दल, जन कल्याण स्कूल के जूनियर वर्ग गाइड दल (रानी लक्ष्मीबाई) ने प्रतिभाग किया।
रैली के प्रथम दिन मार्चपास्ट, वर्दी प्रतियोगिता, गांठ बंधन, मीनार प्रतियोगिता, साहसिक कार्य, संकेत प्रतियोगिता हुईं। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा ने किया। निर्णायक मंडल में उमाकांत तिवारी, सुमित सिंह, विशाल तिवारी, सुमन मिश्रा, सुनीता सक्सेना और आयोजन में भुवनेश सिंह चौहान, राजीव लोचन गुप्ता, जमुना प्रसाद, सीताराम, मनोज कुमार, राहुल रावत, सूरजप्रताप सिंह, सुशील कुमार, राजकुमार शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, राजेश कुमार, राजेश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संजीव कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।