{"_id":"5a0311bb4f1c1bc1678ba05d","slug":"31510150587-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले पर सजे मेडल तो खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले पर सजे मेडल तो खिले चेहरे
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सातवीं जनपदीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया ।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चली दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में मदरसा गरीब नवाज ककराकलां, मदरसा अत्तारिया, मदरसा नूरूल, मदरसा अनवारुल कुरान के बच्चे छाए रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से जीवन में शिक्षा आवश्यक है, उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है जनपद में मदरसों के खेलकूद इतने बड़े स्तर पर किए जाते हैं।
इससे पूर्व हुई जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में मदरसा गरीब नवाज ने प्रथम, मदरसा अत्तारिया ने द्वितीय, प्राइमरी बालक वर्ग कबड्डी मदरसा शमसिया फैजाने हातम तिलहर ने प्रथम, मदरसा दीनियात तालीमुल कुरान तिलहर ने द्वितीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ मो. शादाब प्रथम, मो. आलम द्वितीय तथा मो. जीशान तृतीय, बालिका वर्ग में हुमा प्रथम, कैसर द्वितीय एवं फलक तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस में मदरसा आलमी प्रथम, मदरसा अत्तारिया द्वितीय एवं मदरसा गरीब नवाज तृतीय स्थान पर आए। विजेताओं और सहयोगियों को डीएम, एडीएम के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में बेसिक शिक्षा के जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, ज्योति स्वरूप निराला, अमन अवस्थी, सचिन प्रेमी, राधेश्याम कश्यप, नितिन कुरील आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने आभार जताया। कार्यक्रम में इमरान कासमी, अलीमुद्दीन, अशफाक हुसैन, अकरम सलीम, सैयद मतलूब अली आदि का योगदान रहा।