फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाजपाइयों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपाइयों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2017 08:43 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा
शाहजहांपुर/ अल्हागंज। भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे नगर पालिका परिसर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर रवाना किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने युवाओं में जोश भरते हुए अमर शहीदों को याद किया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने यह यात्रा राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद युवा तिरंगा झंडे लेकर नगर भ्रमण पर निकल पड़े। वाहनों पर भी झंडे लगाए युवा वंदेमातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहर में घूमेे। आयोजन में नवनीत पाठक, डॉ. विजय जौहरी, डीपीएस राठौर, वैभव खन्ना, राजशेखर वर्मा, अंकित सैनी, नीलेश यादव, शशांक, विनीत राठौर, मयंक वर्मा, पवन राठौर, नीरू यादव, अरुण राठौर, हेमंत गौरव, दीपक वर्मा, नितिन राठौर, अनुराग, हरि प्रकाश वर्मा, जेपी मिश्र, सरोज गुप्ता, सर्वेश पाल, अनिल वाण, संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, अल्हागंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा की युवा ब्रिगेड ने नगर सहित कई गांवों मे तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय हमारे शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए। नेतृत्व नगर पंचायत चेयरमैन पुत्र उदित गुप्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले स्व.प्रयाग नारायण स्मृति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के खंड चालक रामप्रकाश शुक्ला तथा प्रेमनरायण मिश्रा ने तिरंगे ध्वज का पूजन कर पुष्प चढ़ाए और युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान रामबाबू शुक्ला, अमित कुमार वाजपेयी,नरेद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, विजय शुक्ला सहित कई नेताओं ने शहीदों की कुर्बानियों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed