फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   315 quintal wheat seized

बिना लाइसेंस वाले आढ़त से 315 कुंतल गेहूं जब्त

Fri, 29 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों मे बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आढ़त संचालित कर मंडी समिति के राजस्व को चूना लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ  शुरू किये गये अभियान के तहत एसडीएम वंदना त्रिवेदी व सीओ आदेश कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को कलक्टरगंज में छापामार कर गोदाम में रखे 315 कुंतल गेहूं को जब्त कर लिया। इसके बाद खरीद करने वाले दो व्यापारियों से 72 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने सीओ व मंडी सचिव बबलू कुमार के साथ गांव कलक्टरगंज स्थित गोदाम पर छापा मारा जहां किसानों से अवैध तरीके से खरीदे गये 315 कुंतल गेहूं रखे मिले। बताया कि उक्त गेहूं गांव के ही रामवीर गुप्ता व ध्रुवपाल सिंह द्वारा खरीदे गये थे। मांगने पर उक्त लोग लाइसेंस आदि नहीं दिखा सके। उसके बाद उक्त व्यापारियों से शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही उन्हें बिना लाइसेंस के दुबारा खरीद करने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। बताते चले कि रोड से लगे गांवों में तमाम लोग आढ़त संचालित कर छोटे काश्तकारों से मनमाने रेट पर गल्ला खरीदकर मोटा मुनाफ ा कमाते हैं। बीते दिवस एसडीएम ने गांव ककराला में छापा मारकर अवैध रूप से खरीदा गया 120 बोरा गेहूं पकड़ा था। क्षेत्र में ऐसे ही संचालित कई अन्य आढ़तों पर अधिकारियों की पैनी नजर है।
विज्ञापन

पीसीएफ क्रय केंद्र पर एसडीएम का औचक निरीक्षण
जलालाबाद। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने याकूबपुर पड़ाव तथा कारगिल शहीद पेट्रोल पंप के पास पीसीएफ  के संचालित गेहूं क्रय केंद्रों के अलावा नगर पालिका द्वारा फ र्रूखाबाद रोड पर बनाये जा रहे नाले का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष काफ ी कम खरीद होने पर नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारियों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि कारगिल पंप के पास स्थित केंद्र पर 2800 क्विंटल तथा याकूबपुर के सेंटर पर अब तक केवल 1200 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया जबकि उक्त सेंटरो को 10 -10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदे जाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। ़
एसडीएम ने फर्रूखाबाद रोड पर निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण के दौरान वहां प्रयोग की जा रही ईंट तथा मसाले का नमूना लेकर गुणवत्ता की जांच हेतु भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed