{"_id":"595902484f1c1bf72f8b4e67","slug":"31499005512-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 18-18-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 18-18-05
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के बीटीसी विभाग में चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को हाइकिंग का महत्व समझाते हुए उसका प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को टोलियों में हाइकिंग पर ले जाया गया।
ध्वज शिष्टाचार के बाद प्रशिक्षक करुण पांडेय और कंचन मिश्रा ने हाइकिंग का महत्व समझाते हुए खोज चिन्हों से अवगत कराया। इस दौरान प्रशिक्षक करुण पांडेय ने प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत स्ट्रेचर निर्माण, आग से बचाव, सड़क दुर्घटना में प्राथमिक चिकित्सा और घायल को शरीर के विभिन्न हिस्सों में पट्टी बांधने का प्रशिक्षण दिया। टोलियों में कॉलेज से अजीजगंज डैम तक सभी छात्र-छात्राएं खोज चिन्हों के सहारे साथियों का पता लगाते और रास्ता खोजते हुए डैम तक पहुंचे। प्रशिक्षण में श्रेयश, रजत, उमारमन, प्राची, सुरभि, फरहीन, अंशिका, ज्योति, दीपा आदि विद्यार्थियों के अलावा डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. शैलजा मिश्रा, गौरव शर्मा, सुषमा मेहरोत्रा, मुकेश, बलराम आदि का योगदान रहा।