फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   29 thousand candidates will sit in Jalalabad

जलालाबाद में बैठेंगे 29 हजार परीक्षार्थी

Sat, 26 Dec 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
29 thousand candidates will sit in Jalalabad
जिले में इस बाद जलालाबाद तहसील से सर्वाधिक बोर्ड परीक्षार्थी निकलेंगे। इस तहसील में पढ़ाई का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। यह साबित होता है बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची से। शायद ही कोई ऐसा वर्ष रहा हो, जबकि अच्छे-भले माहौल में तहसील जलालाबाद में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट महसूस की गई हो। अन्यथा क्या तहसील सदर और क्या पुवायां और तिलहर। प्रत्येक तहसील को जलालाबाद पछाड़ती ही रही है। इस वर्ष के आंकड़े भी इसी बात की गवाही दे रहे हैं। कमोबेश इस वर्ष भी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में तहसील जलालाबाद से सर्वाधिक 15,631 तथा इंटरमीडिएट के 13,768 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। यह संख्या अन्य तहसीलों से काफी अधिक है।
विज्ञापन

तहसीलवार बोर्ड परीक्षार्थियों पर नजर डाली जाए तो बता दें कि तहसील सदर में हाईस्कूल में संस्थागत 14,636 तथा व्यक्तिगत 262 और इंटर में संस्थागत 8,952 और व्यक्तिगत 660 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इस तरह सदर से हाईस्कूल के कुल 14,898 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि जलालाबाद से संस्थागत 15,482 और व्यक्तिगत 149 विद्यार्थियों समेत कुल 15,631 विद्यार्थी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। पुवायां तहसील से हाईस्कूल के 11,340 रेगुलर तथा 105 प्राइवेट समेत कुल 11,445 एवं तिलहर से सबसे कम रेगुलर 11,045 और प्राइवेट 161 समेत कुल 11,206 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह इंटर में तहसील सदर से रेगुलर 8952 और 660 प्राइवेट समेत कुल 9,612 तथा जलालाबाद से रेगुलर 13,299 एवं प्राइवेट 469 विद्यार्थी समेत कुल 13,768 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देने को तैयार हैं। अन्य तहसीलों की बात करें तो तिलहर से 7632 संस्थागत और 432 व्यक्तिगत समेत कुल 8,064 तथा तहसील पुवायां से सबसे कम 6380 रेगुलर और 181 प्राइवेट समेत कुल 6,561 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इंटर की बात करें तो तहसील जलालाबाद में सदर के सापेक्ष 4,156 और हाईस्कूल में 733 छात्र-छात्राएं अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 53,180 और इंटर के 38,005 विद्यार्थियों समेत कुल 91,185 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जोकि एक रिकार्ड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed