फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   26 mm of rainfall; farmers delighted.

Shahjahanpur News: 26 मिमी हुई बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Tue, 11 Aug 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
26 mm of rainfall; farmers delighted.
चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में तेज उमस के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया और सामान्य से तेज हवा के साथ 26 मिमी बारिश हुई। तापमान में मामूली गिरावट आई लेकिन उमस से बहुत राहत नहीं मिली। बारिश होने से फसलों को फायदा पहुंचा है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सामान्य है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 97 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे बारिश होने के फिर आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

--
बारिश से फसलों को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश नहीं होने से किसान सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करके काम चला रहे थे। धान से लेकर सभी फसलों को इस समय पानी की जरूरत थी। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। धान, गन्ना, सब्जी आदि की फसलों को बारिश होने से फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आधा घंटे की बारिश से शहर में कई जगह जलभराव
शाहजहांपुर। आधा घंटे की बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। काफी देर तक जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर निगम के पास कवि तिराहा के आसपास काफी जलभराव हो गया। शहीद उद्यान के सामने सड़क पर, गांधी कॉलोनी, लाल इमली चौराहा से कटिया टोला जाने वाली गली में, चूड़ी वाली गली, अंटा चौराहा, रंगीन चौपाल में लोगों को जलभराव से गुजरना पड़ा। संवाद

चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

चूड़ी वाली गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed