फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   246 asha workers dismissed

246 निष्क्रिय आशाओं को बर्खास्त करने के निर्देश

Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
246 asha workers dismissed
246 निष्क्रिय आशाओं को बर्खास्त करने के निर्देश
प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ पुलकित खरे ने चालू वित्त वर्ष में एक भी संस्थागत प्रसव नहीं कराने वाली आशा कार्यकत्रियों को ग्राम स्वास्थ्य समितियों से अनुमोदन लेकर सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में सोमवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण की समीक्षा बैठक में आशाओं की कार्य प्रणाली जांचे जाने पर उनकी निष्क्रियता का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन

समीक्षा से पता चला कि जिले में 246 ऐसी आशा कार्यकत्रियां हैं, जिन्होंने पूरे वर्ष कोई भी संस्थागत प्रसव नहीं कराया। यह भी ज्ञात हुआ कि ऐसी सभी आशाएं स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कार्य में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। प्रभारी डीएम खरे ने इन सभी कार्यकत्रियों की विभाग से सेवाएं समाप्त करके उनके स्थान पर नई सक्रिय आशाओं की नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सरकारी अस्पतालों के प्रभारी डॉक्टरों को सीडीओ खरे ने आशाओं को उनके दायित्वों का बोध कराने और गर्मी के सीजन में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दो वर्ष आयु तक के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुवायां सीएचसी की महिला डॉक्टर को प्रशिक्षण दिए जाने के बावजूद उनके स्तर से आपरेशन नहीं किए जाने का प्रकरण संज्ञान में लाए जाने पर सीडीओ ने सीएमओ को संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने विकास खंड वार टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के मामलों की समीक्षा की। पता चला कि ददरौल, खुदागंज, बंडा, पुवायां, खुटार, जलालाबाद और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण मानक के अनुरूप नहीं हुआ और संस्थागत प्रसव की संख्या भी घटी है। इस मामले में सीडीओ ने संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed