फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   225 units of blood donated Sacrificial deeds accomplished 225

225 यूनिट ब्लड डोनेट  कर पूरा किया कर्मयज्ञ

Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
225 units of blood donated Sacrificial deeds accomplished 225
ब्लड डोनेट किया - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 आजादी का जश्न अनूठे अंदाज में मनाने के लिए कर्मयज्ञ संस्था के बैनर तले शहर में वृहद रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप को भव्यता देने और ब्लड डोनेशन का रिकार्ड स्थापित करने के लिए करीब 20 संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया। आयोजन स्थल पर रक्तदान करने के लिए उमड़े महिलाओं और पुरुषों ने देर शाम तक स्वेच्छा से ब्लड डोनेट कर पुण्य कमाया। कैंप में 221 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें 26 महिलाएं भी शामिल रहीं।  
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में लगाए गए कैंप का शुभारंभ डीएम पुष्पा सिंह ने किया। इसके पश्चात नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, एसपी सिटी एपी सिंह, रमाकांत मोदी, अरुण खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, डॉ. संजय पाठक, डॉ. अनुज गोयल, हरगोविंद मोदी, सचिन बाथम, सुनील शर्मा, प्रकाश कलानी, भुवन बंसल आदि ने भी दानदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कैंप में जिला अस्पताल, आईएमए ब्लड बैंक बरेली, निदान ब्लड बैंक, बहल ब्लड बैंक आदि की टीम में शामिल डॉ. जेपीएस सेठी, डॉ. सबाहत हुसैन, डॉ. सलमान खान, बरेली से पहुंचे इकबाल सिंह बाले आदि ने दिनभर चले ब्लड डोनेशन कैंप में भरपूर सहयोग किया। डीएम पुष्पा सिंह ने कहा कि शाहजहांपुर में इस तरह का आजादी का जश्न मनाने का तरीका उन्हें बेहद पसंद आया। इसके लिए सभी संस्थाएं और ब्लड डोनेशन करने वाली महिलाएं, पुरुष और युवा प्रशंसा के पात्र हैं। रक्तदान से अपने-पराए का जीवन बचाया जा सकता है। सही मायने में इससे बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता। अतिथियों ने सभी सहयोगी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मेजबान स्कूल तक्षशिला के प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल, मधु खंडेलवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में संयोजक राजकुमार सक्सेना, अमित शर्मा, नरेंद्र मिड्ढा, संजीव मिश्रा, अभिषेक खंडेलवाल, अमृत लाल, संतोष गुप्ता, विवेक तुली, मुरारी दीक्षित, पंकज चड्ढा, संजीव वर्मा, संजय श्रीवास्तव, रवि सर्राफ, प्रभाकर वर्मा, रजनीश गुप्ता, डॉ. मोनिका गुप्ता, चारू वाधवानी, लाली वर्मा, अमिता मिश्रा, शालिनी मोदी, अलका वर्मा आदि का योगदान रहा। मुकेश मोदी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed