{"_id":"576c247e4f1c1bd432b48058","slug":"220-kv-power-supply-fault-in-the-district-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 केवी फाल्ट से जिले में बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 केवी फाल्ट से जिले में बिजली सप्लाई ठप
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
220 पैना पावर स्टेशन से बिजली सप्लाई ठप होने से जिले में हाहाकार मच गया। थोड़ी देर बाद नार्थ ग्रिड के फेल होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। हालांकि सिस्टम कंट्रोल ने स्पष्ट किया कि ग्रिड फेल नहीं हुई है बल्कि नेटवर्क में खराबी आई है। बरेली 400 केवी पावर स्टेशन से 220 केवी को सप्लाई करने वाले नेटवर्क में खराबी के कारण सप्लाई ठप हो गई। इसका असर शाहजहांपुर के साथ आसपास के जिलों में भी पड़ा। शाम छह बजे तक जिले के फीडरों पर पैना पॉवर स्टेशन से बिजली सप्लाई सामान्य रूप से जारी रही। मगर आधा घंटे बाद अचानक वहां की 220 केवी लाइन को सप्लाई मिलना बंद होने से इनकमिंग फीडर ठप हो गया। इससे वहां की सारी डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें बंद हो गईं। एसएसओ की सूचना पर एक्सईएन ट्रांसमिशन सुनील कुमार तत्काल कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि 400 केवी बैकुंठापुर पावर सब स्टेशन से 220 केवी लाइन को सप्लाई देने वाले नेटवर्क में खराबी आई है। इससे आसपास के कई जिलों में बिजली संकट पैदा हो गया है। एक्सईएन ट्रांसमिशन ने बताया कि लाइन से शाम 6.23 बजे ग्रिड से बिजली सप्लाई मिलना बंद हो गई। बरेली की 400 केवी 7.26 बजे जिले को बिजली देने की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस फाल्ट से बरेली, बदायूं, पीलीभीत, सीतापुर आदि में भी बिजली संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन