फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   22 NCC cadets selected for the Army

Shahjahanpur News: 22 एनसीसी कैडेटों का सेना में चयन

Mon, 22 Jun 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
22 NCC cadets selected for the Army
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के सेना में चयनित होने वाले कैडेटों का स्वागत करते कुलपति प्रो.
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के 22 एनसीसी कैडेटों का चयन सेना में हो गया है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैडेटों का स्वागत किया गया। कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कैडेटों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्र सेवा की भावना और आत्मविश्वास का विकास करती है। मुख्य अतिथि कर्नल एसएस चीमा ने चयनित कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

कर्नल ने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त मंच है, जो उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करता है। विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रखर शुक्ला का सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर, राजन बाबू, अजय वर्मा, अमन कुमार, दीपक मिश्रा, शिव सिंह राठौर, आशुतोष सिंह, श्रीकांत दीक्षित, विकास यादव, अनुभव सिंह, शिवम, अंशराज, आकाश, राजदीप सिंह, आकर्ष सिंह, अनुराग सिंह, अनुभव त्रिवेदी का चयन अग्निवीर में हुआ। इसी तरह प्रशांत वाजपेयी, उत्कर्ष अवस्थी, जयशंकर प्रसाद, अनुराग तिवारी को भारतीय नौसेना में सेवा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed