{"_id":"58972ebd4f1c1bc64fe82623","slug":"216-booths-will-be-monitored-by-web-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"216 बूथों पर वेब कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
216 बूथों पर वेब कैमरों से होगी निगरानी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होेने वाले मतदान के दिन जिले के 216 बूथों की निगरानी वेब कैमरों के माध्यम से की जाएगी। अति संवेदनशील और वल्नरेबुल श्रेणी के इन बूथों पर वेबकास्टिंग के लिए रविवार को गांधी भवन सभागार में लोकवाणी और जनसुविधा केंद्रों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने केंद्र संचालकों से सवाल किया कि वे यह कार्य व्यवसायिक दृष्टिकोण से करेंगे अथवा राष्ट्रीय भावना के साथ स्वेच्छा से इस कार्य में हाथ बटाएंगे। केंद्र संचालकों ने लोक महत्व के काम को स्वेच्छा से करने की हामी भरी। डीएम ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि मतदान के दिन अपना वोट जरूर डालें। इसके लिए केंद्र संचालकों की उनके विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई जा रही है।
डीएम ने बूथों पर वेब कैमरे इस तरह फोकस करने के निर्देश किए ताकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आए, लेकिन मतदान की गोपनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र संचालक 13 फरवरी को फिर गांधी भवन सभागार आकर वेब कैमरा और टेबलेट आदि प्राप्त कर लें। वेबकास्टिंग कार्यदायी संस्था के लखनऊ से आए प्रतिनिधि शशिकांत तिवारी ने सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की कार्य विधि समझाई। वेबकास्टिंग के प्रभारी अधिकारी रमेश चंद्रा ने चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीएम सर्वेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव कुमार, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी आदि मौजूद रहे।