{"_id":"5c606236bdec224d9d195b6b","slug":"21549820470-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केवी बिजली लाइन के टूटे तार, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवी बिजली लाइन के टूटे तार, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कनौजिया अस्पताल के पीछे रविवार को सुबह 11 केवी लाइन के तार ओवरलोडिंग से हुए शार्ट सर्किट से टूट गए। गनीमत यह रही कि इस फाल्ट के दौरान कनौजिया तिराहा-हद्दफ चौकी मार्ग पर आवागमन बेहद कम था, अन्यथा करंट का तार टूटकर राहगीरों पर गिरने की दशा में करंट से कोई गंभीर हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने पॉवर सब स्टेशन के एसएसओ को मोबाइल पर सूचना दी, जिसके बाद लाइन बंद कर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन इस दौरान आसपास के लगभग 700 घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली के साथ पानी का संकट बना रहा।
ककरा कलां के 33 केवी सब स्टेशन से निकली आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन आनंदपुरम कॉलोनी होते हुए कनौजिया अस्पताल के पीछे बीबीजई चौराहा और सिंजई मोहल्ले तक गई है। इस लाइन से सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक बिजली सप्लाई सामान्य रूप से होती रही। सुबह के वक्त घरों में रूम हीटर, ब्लोअर, इमर्शन रॉड आदि बिजली उपकरण बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होते हैं। इसी दौरान अचानक एक बारात घर के सामने 11 केवी लाइन के तार हीटअप होकर शार्ट सर्किट से तेज आवाज के साथ जलकर टूटे और रोड पर आ गिरे।
इससे कुछ देर को मार्ग पर यातायात ठहर गया क्योंकि टूटे तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। क्षेत्रवासियों से फाल्ट की सूचना पाकर ककरा बिजली उपकेंद्र के एसएसओ ने आनंदपुरम फीडर की सप्लाई बंद की और लाइन स्टाफ को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने जले हुए तार समेटे और नए तार लगाकर सुबह 10.30 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू कराई। इस दौरान आनंदपुरम कालोनी, आजादपुरम, विवेक विहार, मदरा खेल, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक, अली जई (आंशिक), तिलहर जई, गंधक फैक्ट्री इलाका, सिंजई (आंशिक) आदि क्षेत्रों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।