फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गंदगी फालाने पर नर्सिंगहोम, होटल समेत कई पर जुर्माना

गंदगी फालाने पर नर्सिंगहोम, होटल समेत कई पर जुर्माना

Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंदगी फालाने पर नर्सिंगहोम, होटल समेत कई पर जुर्माना
शाहजहांपुर। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम एक्शन में आ गया है। सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए करीब 15 दुकानदारों से 20 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त ने टीमों को नियमित भ्रमण कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीमों ने महानगर में अलग-अलग स्थानों पर जायजा लिया। इस दौरान टाउनहाल ओवरब्रिज के पास स्थित होटल व एक कंपनी के रेस्टोरेंट पर ढाई- ढाई हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। घंटाघर के पास स्थित नर्सिंग होम पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला गया। करीब एक दर्जन अन्य दुकानदारों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई। इनसे पांच सौ से एक हजार रुपये तक जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की सख्त कार्रवाई से अब दुकानदारों में हड़कंप है। पिछले दिनों नगर निगम ने महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया था। इसमें सफलता भी मिली। इसके बावजूद तमाम दुकानदार, होटल और नर्सिंग होम संचालक यहां-वहां कूड़ा फैलाकर गंदगी कर रहे थे। नगर निगम ने कई बार चेतावनी भी दी। इसके बावजूद सुधार न होने पर ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माना डालने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


गंदगी फैलाने पर दुर्गा होटल, मोहन नर्सिंग होम, डॉमिनोज रेस्टोरेंट समेत करीब डेढ़ दर्जन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना ठोंका गया है। नगर निगम की टीमों को निरीक्षण के लिए लगाया गया है। गंदगी करने वालों के खिलाफ अब इसी तरह से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विद्या शंकर सिंह, नगर आयुक्त

मोहन नर्सिंग होम के औचक निरीक्षण के दौरान यहां बाउंड्री के पास कूड़े के ढेर व बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने पर संचालक को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यदि एक सप्ताह के अंदर इन कमियों को दुरुस्त नहीं किया तो नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed