फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दिल्ली के यज्ञ में आहुति देने पहुंचे किसान : वीएम सिंह

दिल्ली के यज्ञ में आहुति देने पहुंचे किसान : वीएम सिंह

Tue, 20 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के यज्ञ में आहुति देने पहुंचे किसान : वीएम सिंह

विज्ञापन

किसान दिल्ली के यज्ञ में आहुति देने पहुंचे : वीएम सिंह
संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में जुटेंगे किसान
किसान हित के दो बिलों को किया जा चुका है दाखिल

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)। किसान मजदूर संगठन के मुखिया और किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 29 और 30 नवंबर को देश भर के किसान एकत्र होंगे और किसान हित के दो कानूनों को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने किसानों से अपने हित के इस यज्ञ में दिल्ली पहुंचकर आहुति डालने की अपील की है।
मंगलवार को खुटार के एक मैरिज पैलेस में पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें अभी तक नहीं लागू की हैं। इस आयोग की सिफारिश थी कि किसान को लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। यह सिफारिशें वर्ष 2007 से ही लागू हो जानी चाहिए थीं, लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में दो सदस्यों ने किसान हित के बिल पास कराने के लिए दाखिल कर रखे हैं। सभी पार्टियां किसान हितैषी होने का दावा करती हैं तो सभी को मिलकर इन्हें पास कराना चाहिए। इस बिल को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के लिए वह देश भर के सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति तक से मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वीएम सिंह ने कहा कि जीएसटी को लागू करने के लिए विशेष सत्र बुलाया जा सकता है तो किसान हित के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टियों और सरकार में शामिल शिवसेना, जनता दल यूनाइटेड उन्हें किसान हित पर समर्थन का भरोसा दिला चुके हैं, अब भाजपा को भी आगे आकर बिल को पास कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
डीजल, खाद, गैस, दवाओं के दाम निर्धारित तो किसान की उपज के क्यों नहीं
पुवायां। किसान नेता वीएम सिंह ने खुटार में तमाम किसानों के बीच अनी बात रखते हुए कहा कि डीजल, गैस, खाद के रेट निर्धारित हैं और कहीं भी एक रुपया भी कम नहीं लिया जाता तो किसान की फसल के रेट तय होने के बाद उससे कम पर खरीद क्यों होती है। कम रेट में खरीद पर जेल भेजे जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए।

इस दौरान खेत में पराली जलाए जाने का मामला उठा तो किसान नेता ने कहा कि खेत में पराली न जलाए जाने पर तमाम कृषि उपकरणों की खरीद में अनुदान की बात की जाती है, लेकिन जब किसान अनुदान के लिए आवेदन करता है तो उसे टरका दिया जाता है। इस दौरान तमाम किसान मौजूद थे और सभी ने 29 और 30 नवंबर को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed